एक्सप्लोरर

कुंडली में परेशान कर रहे हैं शनि,राहु और चंद्रमा, इनसे छुटकारा पाने के लिए सोम प्रदोष का दिन बेहद खास, करें ये उपाय

हर माह के दोनों पक्षों में त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. फाल्गुन कृष्ण की त्रयोदशी तिथि 28 फरवरी, सोमवार के दिन है. सोमवार को होने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है.

हर माह के दोनों पक्षों में त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2022) रखा जाता है. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 फरवरी, सोमवार के दिन पड़ रही है. सोमवार को होने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh Vrat 2022) के नाम से जाना जाता है. सप्ताह में जिस भी दिन प्रदोष व्रत होता है उसे उसी दिन के नाम से जाना जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव (Lord Shiva Pradosh Vrat) को समर्पित है.इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती की पूजा-अर्चना (Mata Parvati Puja) की जाती है.  

मान्यता है कि भगवान शिव को प्रदोष व्रत बेहद प्रिय हैं. इसलिए भगवान शिव की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत रखा जाता है. ज्योतिषीयों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि, राहु और चंद्रमा ग्रह परेशान कर रहे हैं तो इन उपायों से विशेष लाभ मिलेगा. 

प्रदोष व्रत पर ग्रहों की स्थिति

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से ग्रह शांत होते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव की पूजा करने से शनि देव की अशुभता दूर होती है. इतना ही नहीं, जॉब, व्यापार और करियर से जुड़ी यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह भी दूर होती है. इसके साथ ही चंद्रमा और राहु भी शांत होते हैं.बता दें कि प्रदोष व्रत की कथा भी चंद्रमा से जुड़ी हुई है.

इन मंत्रों का करें जाप (Do Mantra Jaap)

धार्मिक मान्यता है कि सोम प्रदोष व्रत के दिन इन मंत्रों का जाप करें. इस मंत्र के जाप से कुंडली में शनि, राहु और चंद्रमा की स्थिति सुधरती है. साथ ही जीवन पर उसके अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं. 

- ॐ नमः शिवाय.
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्.

प्रदोष व्रत 2022 तिथि और पूजा मुहूर्त (Pradosh Vrat 2022 Tithi And Puja Muhurat 2022)

फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 28 फरवरी दिन सोमवार प्रात: 5:42 मिनट पर होगा और 1 मार्च तड़के 3:16 मिनट पर समाप्त होगा. उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत 28 फरवरी को रखा जाएगा. 

फाल्गुन माह के सोम प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त शाम 6:20 मिनट से रात 8:49 मिनट तक है. इस दिन प्रदोष काल में करीब ढाई घंटे का समय पूजा के लिए मिल रहा है. इसमें आप शिव परिवार की पूजा विधि-विधान के साथ कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

हवन के दौरान आहूति देते समय क्यों बोला जाता है स्वाहा, अग्नि देवता से है संबंध, जानें इसके पीछे की कहानी

बुधवार के दिन करें ये 5 प्रभावशाली उपाय, गणपति की पूजा का मिलेगा दो गुना लाभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget