एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण का प्रभाव किस राशि पर सबसे अधिक, भारत पर क्या रहेगा इसका असर जानें

Solar Eclipse 2023: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला है. ग्रहण पितृ पक्ष के अंतिम दिन सर्व पितृ अमावस्या पर कन्या राशि में लगेगा. लेकिन भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा.

Solar Eclipse 2023: शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. इस ग्रहण को वैज्ञानिकों ने वलयाकार या कंकणाकृति सूर्य ग्रहण का नाम दिया है, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है. इस ग्रहण में सूर्य एक अंगूठी के आकार की तरह नजर आता है.

बता दें कि 14 अक्टूबर को लगने वाला ग्रहण इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा. इससे पहले 20 अप्रैल 2023 को सूर्य ग्रहण लगा था. ग्रहण लगने की घटना को ज्योतिष और खगोल शास्त्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. जानते हैं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण किस राशि में लगेगा और इसका देश-दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगेगा ग्रहण (Solar Eclipse 2023 in Sarva Pitru Amavasya)

14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगेगा और इसी दिन सर्व पितृ अमावस्या रहेगी. सर्व पितृ अमावस्या के साथ ही 16 दिनों तक चलने वाले श्राद्धपक्ष की समाप्ति हो जाती है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा, जिस कारण श्राद्ध कर्म और अमावस्या से जुड़ी सारी धार्मिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं होगी.

सूर्य ग्रहण 2023 का समय  (Solar Eclipse 2023 Time)

पंचांग के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण अश्विन माह की अमावस्या तिथि पर कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा. ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा.

सूर्य ग्रहण का किस राशि पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव (Solar Eclipse 2023 Negative Effect of Zodiac Sign)

वैज्ञानिकों के लिए भले ही ग्रहण लगने को केवल खगोलीय घटना माना गया है. लेकिन धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से ग्रहण लगने की घटना को शुभ नहीं माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण दर्शनीय न होने पर भी इसका शुभ-अशुभ प्रभाव राशियों पर पड़ता ही है. इसलिए जिन राशियों पर ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो, उन्हें विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है.

ज्योतिष के अनुसार 14 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. क्योंकि ग्रहण आपकी राशि में ही लगेगा. आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में कई उतार चढ़ाव भी आएंगे. वहीं ग्रहण का असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा. कन्या राशि के साथ ही मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को ग्रहण की अवधि में सतर्क रहने की जरूरत है. क्योंकि सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव आपकी राशियों पर पड़ सकता है.

भारत पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Solar Eclipse Effect in India)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा. क्योंकि ग्रहण रात में लगेगा और इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए भारत में ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. हालंकि उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, क्यूबा, पेरू, कोलांबिया और ब्राजील में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: लक्ष्मी जी का वाहन 'उल्लू' घर या ऑफिस में रख सकते हैं या नहीं, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget