एक्सप्लोरर

Shattila Ekadashi 2023: षटतिला एकादशी पर क्यों जरूरी है तिल का प्रयोग, जानें

Shattila Ekadashi 2023: माघ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस एकादशी में तिल के प्रयोग को बहुत ही श्रेष्ठ माना गया है.

Shattila Ekadashi 2023 Til Importance: पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में एकादशी तिथि पड़ती है. सभी एकादशी तिथि भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होती हैं. माघ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल षटतिला एकादशी बुधवार 18 जनवरी 2023 को पड़ रही है.

षटतिला एकादशी पर तिल का बहुत महत्व होता है. इसलिए इसे तिल एकादशी भी कहा जाता है. षटतिला एकादशी में न सिर्फ तिल का प्रयोग करने बल्कि तिल के दान का भी महत्व होता है. जानते हैं षटतिला एकादशी पर आखिर क्यों है तिल का इतना महत्व.

षटतिला एकादशी पर तिल का प्रयोग है श्रेष्ठ

श्रीकृष्ण द्वारा कहा गया है कि संसार में सभी जीव निरंतर कर्म करते हैं. इस तरह जाने-अनजाने में उनसे पाप कर्म भी होते हैं. शास्त्रों में पापकर्म से मुक्ति के लिए कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है. इन्हीं में एक है माघ कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी. शास्त्रों के अनुसार षटतिला एकादशी का व्रत रखने और इसमें स्नान-दान, खाने-पकाने और पूजा-पाठ से लेकर कई तरह से तिल का उपयोग करना श्रेष्ठ होता है. इससे व्यक्ति के पापकर्मों का नाश होता है.

षटतिला एकादशी मुहूर्त

  • षटतिला एकादशी तिथि आरंभ: मंगलवार 17 जनवरी 2023, शाम 06: 05 से
  • षटतिला एकादशी समाप्त: बुधवार 18 जनवरी 2023, शाम 04:03 पर समाप्त
  • उदयातिथि के अनुसार षटतिला एकादशी का व्रत और पूजन 18 जनवरी को करना मान्य होगा.

षटतिला एकादशी पर तिल का उपयोग

षटतिला एकादशी पर पूरे दिन कई तरह से तिल का उपयोग करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन तिल का उपयोग करने से पुण्य कर्म भी बढ़ते हैं. इतना ही नहीं षटतिला एकादशी पर किए गए तिल के उपयोग और दान का फल स्वर्ग में भी प्राप्त होता है. ऐसा षटतिला एकादशी की व्रत कथा में बताया गया है.

  • षटतिला एकादशी पर सुबह तिल का उबटन लगाकर या जल में तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए.
  • पूजा में भगवान को तिल से बने भोग अर्पित करना चाहिए.
  • षटतिला एकादशी पूजा में तिल से हवन कराएं.
  • गरीब और जरूरतमंदों में इस दिन तिल का दान करें.
  • जल में तिल डालकर पीएं
  • तिल के लड्डू या तिल से व्यंजन पकाएं.
  • संभव हो तो तिल का उच्चारण भी करें.

ये भी पढ़ें: Astrology: रास्ते में पड़ी ये चीजें, भूलकर भी न छूए...क्यों यहां जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget