एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2025 Upay: आपकी राशि में चल रही साढ़ेसाती और ढैय्या तो शनि जयंती पर कर लें काम

Shani Jayanti 2025 Upay For Sade Sati Dhaiya: शनि देव की पूजा के लिए शनि जयंती का दिन सबसे शुभ होता है. इस दिन शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साढ़ेसाती व ढैय्या से भी राहत देते हैं.

Shani Jayanti 2025 Upay: सूर्यपुत्र शनि देव की आराधना के लिए शनि जयंती का दिन बहुत ही उत्तम होता है. इसका कारण यह है कि इस दिन को शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था. शनि जयंती पर लोग व्रत रखते हैं, शनि देव की पूजा करते हैं, दान देते हैं और कई उपाय भी करते हैं.

शनिवार की तरह ही शनि जयंती पर भी शनि देव के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. बता दें कि इस साल शनि जयंती मंगलवार 27 में 2025 को है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमेशा किसी न किसी राशि पर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहता है. इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं जिससे, मेष, मीव और कुंभ राशि वाले जातकों पर साढ़ेसाती चल रही है.

वहीं सिंह और धनु वालों पर ढैय्या है. शनि जयंती के दिन साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभावित राशिया या जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हों, उन्हें कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए.

इससे ना सिर्फ साढ़ेसाती और ढैय्या के का प्रभाव कम होगा बल्कि इन उपायों से शनि देव शीघ्र प्रसन्न भी होंगे. आइये जानते हैं शनि देव की कृपा पाने आप शनि जयंती पर कौन से काम करें.

शनि जयंती 2025 उपाय 

  1. इन चीजों का लगाएं भोग: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं. मंगलवार को शनि जयंती पर आप गुलाब जामुन, काला तिल, काली उड़द की खिचड़ी, मीठी पुड़ी और गुड़ आदि का भोग लगा सकते हैं.
  2. इन चीजों का करें दान: शनि जयंती पर शनि देव से संबंधित चीजों का दान करने पर भी शनि साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है. इस दिन आप काले वस्त्र, काला छाता, काली उड़द, सरसों तेल, लोहा, काले चप्पल, कंबल आदि का दान कर सकते हैं.
  3. करें ये काम: शनि देव ऐसे लोगों से बहुत प्रसन्न रहते हैं जो दूसरों की सहायता करते हैं. इसलिए शनि जयंती पर आप भी इन कामों से पुण्य कमा सकते हैं. आप अपने सामर्थ्यनुसार शनि जयंती पर गरीबों और मजदूरों को भोजन करा सकते हैं, अन्न या वस्त्र का दान दे सकते हैं.

सबसे जरूरी चीज यह है कि शनि देव न्याय और कर्म के देवता कहलाते हैं, जोकि कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं. इसलिए शनि जयंती पर आप बुरे कर्मों से दूर रहने, अनुचित कार्य करने और झूठ न बोलने का संकल्प ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2025 Puja Samagri: शनि जयंती 27 मई को, यहां देखें पूजा विधि, सामग्री और मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mesh Saptahik Rashifal 27 July- 2 August 2026: इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर
इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर
Kumbh Saptahik Rashifal 27 July -2 August 2026: कुंभ वाले सफलता करीब, लेकिन छोटी गलतियां करा सकती है नुकसान
कुंभ वाले सफलता करीब, लेकिन छोटी गलतियां करा सकती है नुकसान
Vrishabh Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026: लंबे इंतजार के बाद अब मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, वृषभ का साप्ताहिक राशिफल
लंबे इंतजार के बाद अब मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, वृषभ का साप्ताहिक राशिफल
Tula Saptahik Rashifa 27 July-2 August 2026: तुला वालों का एक सही फैसला लाएगा करियर में सफलता, देखें साप्ताहिक राशिफल
तुला वालों का एक सही फैसला लाएगा करियर में सफलता, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget