एक्सप्लोरर

Shani dev: शनि देव को प्रिय हैं ये 4 चीजें, शनिवार के दिन उपयोग करने पर मिलेगा धन लाभ

Shani Dev Puja And Daan: कहते हैं अगर शनि देव के शुभ फल पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन उनकी प्रिय चीजों का दान करना अच्छा होता है. जानते हैं शनिदेव की 4 प्रिय चीजें.

Shani dev, Shanivar Puja and Daan: शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए उत्तम माना गया है. शनि देव के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति का सुख-चैन छिन जाता है लेकिन अगर जातक पर शनि की कृपा द्दष्टि पड़ जाए उसका बेड़ा पार हो जाता है. कहते हैं अगर शनि देव के शुभ फल पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन उनकी प्रिय चीजों का दान करना अच्छा होता है. आइए जानते हैं शनिदेव की 4 प्रिय चीजें.

लोहे का छल्ला

शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए लोहे का छल्ला पहनना अच्छा माना जाता है. विधि के अनुसार शनिवार के दिन सरसों के तेल में घोड़े की नाल का छल्ला थोड़ी देर रखें और फिर इसे जल से धोकर दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करते हैं. इसे धारण करने से पहले किसी जानकार की सलाह जरूर लें.

काली उड़द की दाल

काला रंग शनि को पसंद है. कहते हैं अगर धन से संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं तो शनिवार के दिन सवा किलो काली उड़द या फिर काला तिल बेसहारा व्यक्ति को दान में दें. ये उपाय 5 शनिवार तक लगातार करें लेकिन ध्यान रहे जिस शनिवार को ये चीजें दान की है उस दिन उसे स्वंय ग्रहण न करें. कहते हैं इससे पैसों की आवक में बाधाएं खत्म हो जाती है.

सरसों का तेल

शनि देव को सरसों का तेल अति प्रिय है. शनि की महादशा चल रही हो तो शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान और दिनचर्या में भी इसका उपयोग करें. इस दिन सरसों के तेल लोहे के पात्र में लें और उसमें एक रुपए का सिक्का डाल दें. अब इसमें अपना चेहरा देखकर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें या फिर किसी गरीब को दान कर दें. मान्यता है इससे शनि के दुष्प्रभाव कम होते हैं.

घोड़े की नाल

शनि को प्रसन्न करने के लिए घोड़े की नाल का विशेष महत्व है. शुक्रवार के दिन घोड़े के पैर में लगी नाल को ही घर में लाएं. खरीदी गई घोड़े की नाल कोई प्रभाव पैदा नहीं करती है. इसे सरसों के तेल में डूबाकर शुद्धि करें और शनिवार के दिन संध्या काल में घर के मुख्य द्वार पर यू के आकार की भांति लगा दें. इससे परिवार की सारी तकलीफें खत्म हो जाएंगी और शनि देव की कृपा से जीवन में खुशहाली रहेगी.

Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा से श्रीकृष्ण का है गहरा संबंध, अपने प्यार को पाने के लिए इस दिन करें ये आसान उपाय

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर सरगी की थाल में जरूर होना चाहिए 5 चीजें, जानें मुहूर्त और नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget