एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर सरगी की थाल में जरूर होना चाहिए 5 चीजें, जानें मुहूर्त और नियम

Karwa Chauth 2022 Sargi: 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. करवा चौथ व्रत में सरगी की परंपरा का विशेष स्थान है. जानते हैं सरगी का मुहूर्त और इससे जुड़ी सभी जानकारियां.

Karwa Chauth 2022 Sargi: गणेश चतुर्थी के बाद व्रत-त्योहारों की शुरुआत हो जाती है, देवउठनी एकादशी तक सारे पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं. अब 13 अक्टूबर 2022 को शादीशुदा महिलाओं का महत्वपूर्ण त्योहार करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. शास्त्रों में इस खास व्रत के लिए कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना सभी स्त्रियों को अवश्य करना चाहिए. करवा चौथ व्रत में सरगी की परंपरा का विशेष स्थान है. महिलाएं कई दिनों पहले से ही इस व्रत की तैयारियां शुरू कर देती हैं. आइए जानते हैं सरगी का मुहूर्त और इससे जुड़ी सभी जानकारियां.

क्या है करवा चौथ की सरगी ? (What is Karwa chauth sargi)

सरगी के जरिए सास अपनी बहू को सुहाग का सामान, फल, मिठाई देकर सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद देती हैं. सरगी की थाल में 16 श्रृंगार की सभी समाग्री, ड्रायफ्रूट्स, फल, मिष्ठान आदि होते हैं. सरगी में रखे गए व्यंजनों को ग्रहण करके ही इस व्रत का आरंभ किया जाता है. सास न हो तो जेठानी या बहन भी ये रस्म निभा सकती हैं.

सरगी के सेवन का मुहूर्त (Karwa chauth 2022 Sargi Muhurat)

करवा चौथ व्रत वाले दिन सरगी सूर्योदय से पूर्व 4-5 बजे के करीब कर लेना चाहिए. सरगी में भूलकर भी तेल मसाले वाली चीजों को ग्रहण न करें. इससे व्रत का फल नहीं मिलता. ब्रह्म मुहूर्त में सरगी का सेवन अच्छा माना जाता है.

ब्रह्म मुहूर्त - 04.46 - 05.36 (13 अक्टूबर 2022)

सरगी में क्या-क्या होना चाहिए (Karwa Chauth sargi Thali Items)

सुहाग पिटारा

करवा चौथ सुहागिनों का पर्व है इसमें 16 श्रृंगार का सामान कुमकुम, बिंदी, पायल, मेहंदी, चूड़ी, लाल साड़ी, गजरा, महावर, सिंदूर, पायल, मांग टीका, बिछिया, काजल, कंघी आदि होना चाहिए.

फल

सरगी में ताजे और मौसमी जैसे सेब, अनानास, फल शामिल करना चाहिए. सेहत के लिहाज से यह बहुत अच्छा होता है. करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला रखा जाता है ऐसे में फलों के सेवन से व्रत रखने में कोई परेशानी नहीं आती.

मिठाई

सरगी का सेवन सूर्योदय से पहले किया जाता है ऐसे में सास अपनी बहू को सरगी में मिठाई जरूर दें. कहते हैं मीठा खाने से व्रत में कोई व्यवधान नहीं आता.

मेवे-नारियल पानी

सुहागिनों इस व्रत में अन्न-जल का त्याग कर देती हैं, इसलिए स्वास्थ को मद्देनजर सरगी में मेवे और नारियल पानी जरुर रखना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन कर लें ये 5 टोटके, वैवाहिक जीवन में जिंदगीभर बनी रहेगी मिठास

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी को गलती से भी न दें ऐसा गिफ्ट, माने गए हैं अशुभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ekadashi in Sawan 2026: सावन में कामिका और पुत्रदा एकादशी क्यों मानी जा रही खास, जानें डेट और महत्व
सावन में कामिका और पुत्रदा एकादशी क्यों मानी जा रही खास, जानें डेट और महत्व
Sawan 2026: चांदनी चौक से लेकर छतरपुर तक 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी राजधानी; पुलिस मुस्तैद, कांवड़ शिविर भी शुरू
चांदनी चौक से छतरपुर तक: सावन के पहले दिन दिल्ली के प्रमुख शिव मंदिरों का हाल, जाने दर्शन की व्यवस्था
Jyotirlinga Darshan: दर्शन के बाद क्यों होता है 'एनर्जी असंतुलन'? जानें इससे जुड़ी खास बातें
नेगेटिव एनर्जी का बाहर निकलना या कुछ और? ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद तबीयत खराब होने का असली सच
Chor Panchak 2026: आज से चोर पंचक शुरू, क्यों ये माना जा रहा ये खतरनाक, किन चीजों से बचकर रहें
आज से चोर पंचक शुरू, क्यों ये माना जा रहा ये खतरनाक, किन चीजों से बचकर रहें

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget