एक्सप्लोरर

Sawan Shivratri Puja 2025: सावन शिवरात्रि शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत खोलने का सही समय!

Sawan Shivratri Puja 2025: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में 23 जुलाई को श्रावण मास की शिवरात्रि भी है. ज्योतिषाचार्य से जानिए सावन शिवरात्रि की पूजा विधि, महत्व, नियम और शुभ मुहूर्त के बारे में.

Sawan Shivratri 2025: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस पूरे महीने में भक्त विशेष रूप से भोलेनाथ की पूजा करते हैं. लेकिन सावन की शिवरात्रि का महत्व सबसे अधिक होता है.

इस दिन लाखों श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन व्रत और रात्रि पूजा करने से शिवजी विशेष कृपा बरसाते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.

सावन शिवरात्रि 2025 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन शिवरात्रि हर साल सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस बार सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 (बुधवार) को मनाई जाएगी.

  • चतुर्दशी तिथि शुरू होगी: 23 जुलाई को सुबह 4:39 बजे से
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी: 24 जुलाई को तड़के 2:28 बजे तक

शिव पूजन का सबसे शुभ समय (निशीथ काल)
रात्रि का मध्यकाल, जिसे निशीथ काल कहा जाता है, भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे उत्तम समय होता है. 2025 में निशीथ काल पूजा मुहूर्त होगा-

  • 24 जुलाई को रात 12:07 AM से 12:48 AM तक
  • कुल अवधि: 41 मिनट

रात्रि के चार प्रहरों में पूजा का समय

  • पहला प्रहर: शाम 7:17 बजे से रात 9:53 बजे तक
  • दूसरा प्रहर: रात 9:53 बजे से 12:28 AM (24 जुलाई) तक
  • तीसरा प्रहर: 12:28 AM से 3:03 AM (24 जुलाई) तक
  • चौथा प्रहर: 3:03 AM से 5:38 AM (24 जुलाई) तक

कैसे करें सावन शिवरात्रि की पूजा?

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें.
  • भगवान शिव का व्रत रखने का संकल्प लें.
  • घर के पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और शिव-पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
  • शिवलिंग पर कच्चा दूध, दही, गंगाजल और स्वच्छ जल से अभिषेक करें.
  • शिवजी को चंदन लगाएं और पार्वती जी को कुमकुम चढ़ाएं.
  • बेलपत्र, धतूरा, फूल और फल अर्पित करें.
  • अंत में दीप जलाकर आरती करें और भगवान से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें.

शिवरात्रि व्रत पारण (उपवास खोलने) का समय

  • जो भक्त सावन शिवरात्रि पर व्रत रखते हैं, वे अगले दिन व्रत खोलते हैं.
  • व्रत खोलने का समय (पारण काल)- 24 जुलाई को सुबह 5:38 बजे तक उपवास खोल सकते हैं.

शिवरात्रि व्रत सावधानियां और विशेष बातें

  • व्रत में दिनभर फलाहार करें और सात्विक रहें.
  • रात्रि में चारों प्रहर में शिवजी की पूजा करना विशेष फलदायक होता है.
  • पूजा में रुद्राष्टक, शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा विगत 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, पारिवारिक समस्याओं और वैवाहिक जीवन की जटिलताओं पर गहन कार्य कर रहे हैं. इस लंबे अनुभवकाल में आपने हजारों लोगों को जीवन के निर्णायक मोड़ों पर ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया है. आपकी ख्याति एक ऐसे विद्वान के रूप में है जो केवल ग्रहों की गणना नहीं करते, बल्कि व्यक्ति की मानसिकता, सामाजिक परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी कुंडली के साथ जोड़कर समाधान प्रस्तुत करते हैं. आपने M.A. (आचार्य) की उपाधि ज्योतिष शास्त्र में प्राप्त की, और वर्तमान में आप "A Study on Philandery and Problems in Marriage" विषय पर पीएच.डी. कर रहे हैं. यह शोध विषय आधुनिक समाज की उस गहरी समस्या को केंद्र में रखता है, जो विवाहों के विघटन, चरित्र दोष (Philandery), और मानसिक-सामाजिक तनाव से जुड़ी है. संजीत कुमार मिश्रा विवाह, संतान, प्रेम संबंध, पारिवारिक कलह, तथा करियर से जुड़े जटिल मामलों का समाधान वैदिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से करते हैं. लेखन, शोध और व्याख्यान के माध्यम से आप ज्योतिष को जन-जागरूकता और आत्मनिर्माण का माध्यम बना रहे हैं.    

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget