एक्सप्लोरर

Sakat Chauth 2022 Upay: सकट चौथ के दिन इन उपायों को करने से सभी विघ्न होंगे दूर, मनोकामनाएं जल्द होंगी पूरी

Sakat Chauth 2022: सकट चौथ व्रत संतान और परिवार की सुरक्षा के लिए रखा जाता है. साल भर में आने वाली सभी चौथ में ये सबसे बड़ी चौथ मानी जाती है. इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है.

Sakat Chauth 2022: सकट चौथ का व्रत (Sakat Chauth Vrat 2022) संतान और परिवार की सुरक्षा के लिए रखा जाता है. साल भर में आने वाली सभी चौथ में ये सबसे बड़ी चौथ मानी जाती है. इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है. सकट चौथ माघ माह (Magh Month 2022) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. इस साल 21 जनवरी, शुक्रवार के दिन सकट चौथ है. सकट चौथ को संकटा चौथ, माघी चौथ, तिल चौ​थ और तिलकुट चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. 

माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2022) को ही सकट चौथ मनाई जाती है. कहते हैं कि अगर इस दिन कुछ आसान से उपाय कर लिए जाएं, तो गणेश जी (Ganesh Ji) को प्रसन्न किया जा सकता है. इस उपायों से प्रसन्न हो कर गणेश जी भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इन उपायों को करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, सुख-समृद्धि प्राप्त होगी. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में. 

 

ये भी पढ़ेंः Zodiac Sign: ये 4 राशि की लड़कियां पति का प्यार पाने के मामले में होती हैं लकी, बहुत आसानी से चुरा लेती हैं दिल

 

सकट चौथ पर करें ये उपाय (Do These Upay On Sakat Chauth 2022)

1. सकट चौथ के दिन पूजा घर में तांबे के लोटे में गंगा जल भरकर और एक सुपारी रख दें. ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है. 

2. सकट चौथ के दिन गणेश जी की पूजा (Ganesh Puja) करते समय लाल कपड़े में श्रीयंत्र (Shri Yantra) और उसके बीच में सुपारी रखें. इसके बाद गणेश जी के साथ ही इसकी पूजा करें. इसके बाद इसे शाम के समय तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से घर में धन-दौलत में वृद्धि होती है. 

3. किसी विशेष कार्य में सफलता पाने के लिए सकट चौथ के दिन गणेश जी के सामने दो सुपारी और दो इलायची रखें. इसके बाद ही गणेश जी का पूजन करें. ऐसा करने से सफलता प्राप्त होगी.

4. सकट चौथ (Sakat Chauth 2022) के दिन गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन गणेश चालीसा का पाठ और आरती करें. गणेश चालीसा के पाठ से ही गणेश जी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. 

 

ये भी पढ़ेंः Gemology: इन 2 रत्नों को धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, बेहद खतरनाक और प्रभावशाली हैं

 

5. गणेश जी कृपा पाने के लिए इस दिन गणपति को मोदक (Modak Offer To Ganesh Ji) का भोग लगाएं. और कम से कम 21 गांठ दूर्वा अर्पित करें. ऐसा करने से किसी भी कार्य में सफलता हासिल होगी. और गणेश जी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे. 

6. किसी विशेष कार्य की सिद्धि के लिए गणेश जी के मंत्रों का जाप करें. इससे आपको सफलता मिलेगी. 

7. सकट चौथ के दिन पर दाईं सूंड वाले गणपति की पूजा करें, ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. कहते हैं कि दाईं सूंड के गणपति के पूजन में विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है. अतः ये कठिनाई से प्रसन्न होते हैं. इसलिए सकट चौथ के दिन इनकी पूजा करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Surya Grahan 2026 Time: सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू, ग्रहण कब शुरू होगा, भारत में क्या होगा असर ?
सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू, ग्रहण कब शुरू होगा, भारत में क्या होगा असर ?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget