एक्सप्लोरर

Sakat Chauth Vrat 2022: सकट चौथ के दिन अगर गलती से भी कर लिए ये काम, तो नहीं मिलेगा व्रत का पूर्ण फल

Sakat Chauth 2022: हिंदू धर्म में हर माह दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि गणेश जी को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान के साथ गणेश जी का पूजन किया जाता है.

Sakat Chauth 2022: हिंदू धर्म में हर माह दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि गणेश जी (Ganesh Ji) को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान के साथ गणेश जी का पूजन (Ganesh JI Pujan) किया जाता है. माघ माह (Magh Month 2022) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ (Sakat Chauth 2022) या तिल कूट चतुर्थी मनाई जाती है. इस दिन चौथ माता के रूप में मां पार्वती (Maa Parvati) और भगवान श्री गणेश का पूजन किया जाता है. इस दिन संतान की दीर्घ आयु और परिवार की सुरक्षा के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं. व्रत का पारण रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद ही किया जाता है. 

इस बार 21 जनवरी, शुक्रवार के दिन सकट चौथ का व्रत (Sakat Chauth Vrat 2022) रखा जाएगा. पूजन के दौरान काले रंग के तिलों का विशेष रूप से इस्तेमाल करना चाहिए. इसे तिल कूट चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. सकट चौथ के दिन कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. अगर इस दिन भूल से भी इन्हें कर लिया जाए, तो व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता. आइए जानते हैं इस भूलकर भी क्या न करें.  

 

ये भी पढ़ेंः शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 2 राशियों पर शुरू हो जाएगी शनि की ढैय्या

 

सकट चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम (Do Not Do These Things On Sakat Chauth 2022)


- सकट चौथ का व्रत करते समय महिलाएं भूल से भी काले रंग के वस्त्र धारण न करें. इस दिन कोशिश करें पीला या लाल रंग के कपड़े पहने. इस तरह के रंग पहनना शुभ फलदायी होता है. हिंदू धर्म में पूजन या शुभ कार्यों के दौरान काले रंग का प्रयोग न करें. 

- सकट चौथ की पूजा के दौरान गणेश भगवान को भूल कर भी तुलसी पत्र अर्पित न करें. पौराणिक कथा के अनुसार गणेश जी ने तुलसी जी को श्राप दिया था और अपनी पूजा में तुलसी पत्र चढ़ाने से मना कर दिया था. गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए दूर्वा अर्पित करें. 

- इस दिन भगवान गणेश का पूजन करने का विधान है. इसलिए सकट चौथ के दिन भूल कर भी उनकी सवारी मूषक या चूहे को सताएं नहीं. ऐसा करने से भगवान गणेश नाराज हो सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः Vishnu Puja: आज माघ माह के पहले गुरुवार को करें ये कार्य, मिलेगा श्री हरि का आशीर्वाद, पूरी होंगी मनोरथ

- गणेश जी के व्रत के दिन चंद्र दर्शन करना और चंद्रमा को अर्घ्य देना न भूलें. इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत को पूर्ण माना जाता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन भूलकर भी न करें. 

- सकट पूजा के दौरान चंद्रमा को जल में दूध और अक्षत मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए. लेकिन अर्घ्य देते समय इस बात का ध्यान रखें कि जल की छींटे पैरों पर नहीं पड़ें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026 Puja Muhurat: 20 अक्टूबर को दशहरे की पूजा कब करें?
Dussehra 2026: कल दशहरे की सुबह भी रहेगी नवमी, दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी दशमी… घर में पूजा कब करें?
Navami Havan: पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
नवमी के हवन में नारियल की पूर्णाहुति क्यों देते हैं? इसके बिना अधूरी रहती है नवरात्रि की पूजा?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget