एक्सप्लोरर

Sai Baba: साईं बाबा के इन 11 वचनों में छिपा है सुखी जीवन का राज, हर परेशानी होगी दूर

Sai Baba, Thursday Puja: गुरुवार साईं बाबा को समर्पित है. साईं के 11 वचन आपके जीवन में उजाला कर सकते हैं. इन्हें जो अपना लेता है उसके कल्याण तय है.

Sai Baba, Guruwar Puja: गुरुवार साईं बाबा को समर्पित है. मान्यता है कि इनकी भक्ति करने वालों पर कभी कोई आंच नहीं आती. कहते साईं नाथ भाव के भूखे हैं. सच्चे मन से इनकी आराधना करने पर हर समस्या का समाधान निकल आता है. शिरडी को साईं बाबा की नगरी कहते हैं. मान्यता है कि जो भी इस पवित्र धाम जाता है उसके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं. साईं की आराधना के लिए कोई विशेष पूजा नहीं है. साईं के 11 वचन आपके जीवन में उजाला कर सकते हैं. इन्हें जो अपना लेता है उसका कल्याण तय है. आइए जानते हैं साईं बाबा के 11 अनमोल वचन.

साईं बाबा के 11 अनमोल वचन:

पहला वचन - जो शिरडी में आएगा, आपदा दूर भगाएगा

शिरडी साईं बाबा का धाम है. माना जाता है कि यहां आने भर से व्यक्ति के कष्ट समाप्त हो जाते हैं.

दूसरा वचन-  चढ़े समाधि की सीढ़ी पर, पैर तले दुख की पीढ़ी पर

शिरडी के साईं बाबा के धाम में इतनी शक्ति है कि यहां मंदिर सीढ़ी पर पैर रखते ही तमाम मुश्किलों का हल निकल जाता है.

तीसरा वचन - त्याग शरीर चला जाऊंगा, भक्त हेतु दौड़ा आऊंगा

मान्यता है कि साईं अपने भक्तों पर कभी मुसीबत नहीं आने देते. साईं कहते हैं मुश्किल की घड़ी में वो शरीर से भले ही साथ न हो लेकिन भक्त की एक पुकार पर मैं दौड़कर चला आऊंगा.

चौथा वचन - मन में रखना दृढ़ विश्वास, करे समाधि पूरी आस

साईं बाबा कहते हैं कि सच्चे मन से समाधि पर की गई हर प्रार्थन पूरी होगी. धैर्य और विश्वास रखना होगा.

पांचवा वचन - मुझे सदा जीवित ही जानो, अनुभव करो सत्य पहचानो

साईं नाथ अजर-अमर हैं. भक्ति और प्रेम जो साईं का ध्यान करता है बाबा उसका साथ कभी नहीं छोड़ते.

छठा वचन - मेरी शरण आ खाली जाए, हो तो कोई मुझे बताए

साईं हर भक्त की मुराद पूरी करते हैं, इनके दर से कभी कोई खाली नहीं जाता.

सातवां वचन - जैसा भाव रहा जिस जन का, वैसा रूप हुआ मेरे मन का

साईं ने भक्तों से कहते है कि वो जिस रूप में, जिस भाव से उन्हें देखेंगे, वो वैसे ही उसकी कामना पूरी करेंगे.

आठवां वचन - भार तुम्हारा मुझ पर होगा, वचन ना मेरा झूठा होगा

जो इंसान पूरी तरह समर्पित होकर भक्ति करेगा उसका हर भार मेरे जिम्मे होगा. मैं उसकी हर समस्या का हल करूंगा

नौवां वचन - आ सहायता लो भरपूर, जो मांगा वो नहीं है दूर

साईं कहते हैं कि श्रद्धाभाव से जो सहायता मांगेगा उसकी मुराद जरूर पूरी होगी.

दसवां वचन - मुझ में लीन वचन मन काया, उसका ऋण न कभी चुकाया

जो भक्त अपने वचन, तन-मन से मेरी भक्ति करता है मैं उसका ऋणी रहता हूं. उसके जीवन की सारी जिम्मेदारी मेरी होती है.

ग्यारहवां वचन - धन्य-धन्य वो भक्त अनन्य, मेरी शरण तज जिसे न अन्य

साईं कहते हैं मेरे प्रति सच्ची श्रृद्धा रखने वाला हर भक्त धन्य है.

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर कल बन रहे तीन राजयोग, जानें मुहूर्त, पूजा विधि

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बन रहा ये शुभ योग, पितृ शांति के लिए करें ये 4 उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart Freedom Sale 2026: राशि अनुसार क्या खरीदें और क्या नहीं? एक गलत चुनाव बिगाड़ सकता है आपका बजट
राशि अनुसार क्या खरीदें और क्या नहीं? एक गलत चुनाव बिगाड़ सकता है आपका बजट
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
Freedom Sale में खरीदारी से पहले देखें अपनी राशि, आपके लिए कौन-सा प्रोडक्ट रहेगा शुभ ?
Freedom Sale में खरीदारी से पहले देखें अपनी राशि, आपके लिए कौन-सा प्रोडक्ट रहेगा शुभ ?
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget