एक्सप्लोरर

Sadhguru Jaggi Vasudev: एक असामान्य घटना ने बदल दी जग्गी वासुदेव की जिंदगी, बन गए सद्गुरु

Sadhguru: 25 साल की उम्र में सद्गुरु के जीवन में ऐसी असामान्य घटना घटी, जिसके बाद समस्त सुखों का त्याग कर वे चामुंडी पर्वत की चढ़ाई कर एक विशाल पत्थर पर बैठ गए और आध्यात्मिक अनुभव लेना शुरू किया.

Sadhguru Jaggi Vasudev Biography in Hindi: सद्गुरु जग्गी वासुदेव के जीवन की कहानी एक असाधारण मनुष्य की कहानी की तरह है. सद्गुरु को आज भला कौन नहीं जानता है. उनके सोच, विचार और व्यक्तित्व लाखों लोगों के भटके जीवन को सकारात्मक दिशा देते हैं.

सद्गुरु एक आत्मज्ञानी, योगी, दिव्यदर्शी, कवि, लेखक, अतंर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता और विशेष व्यक्ति होने के साथ ही जीवन और मृत्यु से परे हैं. सद्गुरु का नाम भारत के 50 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल है. उन्होंने जग्गी वासुदेव से गुरु और फिर सद्गुरु तक का सफर तय किया है. जानते हैं सद्गुरु के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में.

सद्गुरु की जीवनी (sadhguru biography)

सद्गुरु जग्गी वासुदेव का जन्म 03 सितंबर 1957 को कर्नाटक के मैसूर में एक संपन्न तेलुगु परिवार में हुआ. इनका पूरा नाम जगदीश ‘जग्गी’ वासुदेव है. बचपन से ही सद्गुरु अलग सोच रखते थे और किसी भी चीज को देखते हुए उसके बारे में चिंतन करने लग जाते थे. चीजों को देखने के बाद मन में उठने वाली जिज्ञासा को शांत करने के लिए जग्गी वासुदेव ने खुद से सवाल करने शुरू कर दिए. अगर उन्हें कोई पानी देता तो पानी को लेकर भी उनके मन में कई सवाल उठते, जैसे पानी आखिर क्या चीज है, इसका इस्तेमाल किसके लिए, कैसे और क्यों होता है आदि. उनकी इसी आदत को लेकर पिता को भी चिंता सताने लगी.

जैसे-जैसे जग्गी वासुदेव की उम्र बढ़ने लगी. उनके मन में सवाल और ज्यादा बढ़ने लगे थे. बचपन के दिनो में वे पेड़ के नीचे बैठकर ध्यान में मग्न हो जाते थे. उन्होंने 11 साल की उम्र योग गुरु राजेंद्र भाव जी महाराज से योगाभ्यास शुरु किया.

12 वीं में उत्तीर्ण होने के बाद सद्गुरु ने अंग्रेजी साहित्य में मैसूर विश्वविद्यालय से स्नातक किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद सद्गुरु ने बिजनेस शुरू किया और एक सफल बिजनेसमैन भी बने. उन्होंने पोल्ट्री फार्म, ब्रिकवर्क्स और निर्माण व्यवसाय का काम किया. सद्गुरु ने विज्जी नाम की महिला के साथ शादी की और वैवाहिक जीवन की शुरुआत की. विवाह के छह साल बाद 1990 में उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम राधे जग्गी रखा गया. 1997 में विज्जी ने महासमाधि लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया.

इस घटना ने बदल दी जग्गी वासुदेव की जिंदगी और बन गए सद्गुरु

सद्गुरु जब 25 साल के थे तब उनके जीवन में ऐसी असामान्य घटना घटी, जिसके बाद उन्होंने सुखों का त्याग कर दिया और आध्यात्मिक अनुभव की शुरुआत की. कहा जाता है कि, जब वे 25 साल के थे तब एक दिन चामुंडी हिल गए, जोकि मैसूर में ही है. यहां पर्वत के ऊंचे पत्थर पर वे बैठे हुए थे और बैठते हुए धीरे-धीरे वे ध्यान में चले गए. इस दौरान उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ कि वह प्रकृति के साथ मिल चुके हैं. यह उनके जीवन का ऐसा अनुभव था, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी.

चामुंडी हिल के पत्थर पर बैठे हुए सद्गुरु समाधि की अवस्था में चले गए थे. समाधि की अवस्था ऐसी अवस्था होती है, जिसमें व्यक्ति को होश तो रहता है लेकिन दिमाग और मन में विचार शून्य हो जाते हैं. इतना की समय का भी कुछ अनुभव नहीं होता. जब सद्गुरु समाधि की अवस्था से बाहर आए तो उन्हें ऐसा लगा कि 10 मिनट बीत चुके हैं. लेकिन उन्होंने इस अवस्था में 4 घंटे बिता दिए थे. इसके बाद सद्गुरु एक बार फिर से समाधि अवस्था में गए और जब वह समाधि की अवस्था से बाहर आए, तब उनके चारों ओर बहुत सारे लोग बैठे हुए थे और गले में फूलों की मालाएं थी. सद्गुरु के मुताबिक, उन्हें समाधि में गए हुए 25 मिनट हुए थे. लेकिन उन्हें पता चलता है कि, उन्हें समाधि की अवस्था में गए पूरे 13 दिन हो बीत चुके थे.

इसके बाद सद्गुरु ने यह तय किया कि, अब वे इस अद्भुत अनुभव से सभी को अवगत कराएंगे. इसके बाद सद्गुरु ने अपना बिजनेस भी छोड़ दिया और इस अनुभव का ज्ञान लोगों में बांटने लगे. इसके लिए उन्होंने 1983 में पहली बार योग की क्लास शुरू की.

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: कौन हैं नीम करोली बाबा, जिन्हें भक्त मानते हैं हनुमान जी का अवतार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखोई-30 और तेजस के बाद अब राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
Su-30-तेजस के बाद राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
'धुरंधर 2' के छक्के छुड़ाएगी 'टॉक्सिक', रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ने कमा लिए 120 करोड़
'धुरंधर 2' के छक्के छुड़ाएगी 'टॉक्सिक', रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ने कमा लिए 120 करोड़

वीडियोज

ABP Report: 'घूसखोर पंडत' पर घमासान! | Ghooskhor Pandat Controversy | FIR | CM Yogi
Chitra Tripathi: घूसखोर की जाति बनाई, ऐसे फिल्म से करेंगे कमाई? | Ghooskhor Pandat Controversy
Chirag Paswan Exclusive: संसद में आर- पार... Chirag Paswan का बड़ा बयान | Parliament Session
Khabar Gawah Hai: मौत का गड्ढा.. भरता क्यों नहीं? | Delhi Janakpuri Accident | Rekha Gupta |
Pakistan Breaking: Islamabad के शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला | Pakistan Crisis | Terrorist Attack

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई-30 और तेजस के बाद अब राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
Su-30-तेजस के बाद राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
'धुरंधर 2' के छक्के छुड़ाएगी 'टॉक्सिक', रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ने कमा लिए 120 करोड़
'धुरंधर 2' के छक्के छुड़ाएगी 'टॉक्सिक', रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ने कमा लिए 120 करोड़
'असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता', दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के राहुल गांधी
'असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता', दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के राहुल गांधी
'अंजाम भुगतना होगा', शिया मस्जिद में हुए सुसाइड अटैक पर फूटा PAK विदेश मंत्री का गुस्सा, हमलावरों को दी धमकी
'अंजाम भुगतना होगा', शिया मस्जिद में हुए सुसाइड अटैक पर फूटा PAK विदेश मंत्री का गुस्सा, हमलावरों को दी धमकी
कल से होगा GATE परीक्षा का आयोजन, इन कैंडिडेट्स को नहीं मिलेगी एंट्री, जानें डिटेल्स 
कल से होगा GATE परीक्षा का आयोजन, इन कैंडिडेट्स को नहीं मिलेगी एंट्री, जानें डिटेल्स 
Brain Hemorrhage: क्यों होता है ब्रेन हैमरेज? एक्सपर्ट्स से जानें इसके कारण, प्रकार और बचाव के सबसे जरूरी तरीके
क्यों होता है ब्रेन हैमरेज? एक्सपर्ट्स से जानें इसके कारण, प्रकार और बचाव के सबसे जरूरी तरीके
Embed widget