एक्सप्लोरर

Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी पर जब सुबह-सुबह मां गौरा का गौना लेकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचे बाबा भोले..!

Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा के गौना संपन्न होने की परंपरा काफी पुरानी है. इस साल पहली बार बाबा और मां पार्वती की प्रतिमा कपड़ों के ढक कर निकाली गई.

Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी के अवसर पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा के गौना संपन्न होने की प्राचीन परंपरा रही है. इसी क्रम में आज विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत परिवार से सुबह ही पालकी पर सवार होकर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा विश्वनाथ मंदिर परिसर पहुंचे. इस दौरान गलियों से गुजरते समय लोगों ने हर हर महादेव और हाथ उठाकर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा का चरण वंदन किया. वाराणसी की गलियों से गुजरते समय अबीर गुलाल भी उड़ाए जा रहे थे.

"जब सुबह ही मां गौरा का गौना लेकर मंदिर पहुंचे बाबा भोले"

रंगभरी एकादशी के अवसर पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी एक प्राचीन परंपरा रही है, जिसमें पूर्व महंत परिवार से बाबा विश्वनाथ मंदिर के लिए एक रजत पालकी यात्रा निकाली जाती है, जिस पर भोलेनाथ, मां गौरा अपने परिवार संग विराजे रहते हैं. गलियों में मौजूद लाखों की संख्या में लोग उनसे अबीर गुलाल रंग खेलते हैं, जहां यह मान्यता है कि इस दिन से ही काशी में होली रंग उत्सव के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाती है.

हालांकि इस बार पूर्व महंत परिवार से काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के लिए सुबह ही पालकी यात्रा को निकाला गया. इस दौरान मंदिर मार्ग पर सीमित संख्या में लोग मौजूद रहे. दोपहर बाद काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रखी मूर्ति काशी वालों और पूर्व महंत परिवार के सदस्यों के साथ गर्भगृह तक पहुंचेगी. रास्ते में गुजरते पालकी पर लोगों ने अबीर गुलाल अर्पित किया और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ बाबा के गौना में शामिल हुए.

"काशी में चर्चाओं का दौर तेज!"

पूर्व महंत परिवार को इससे पहले भी प्रशासन की तरफ से रंगभरी एकादशी के दिन निकाले जाने वाले इस पारंपरिक यात्रा के संबंध में जानकारी दी गई थी. फिलहाल आज सुबह और महंत आवास से मंदिर परिसर के लिए निकले इस पालकी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. पालकी पर सवार बाबा भोले और मां गौरा के प्रतिमा को ढक कर ले जाने और सुबह अचानक पालकी के मंदिर परिसर पहुंचने पर लोगों द्वारा अलग-अलग तर्क भी दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: होलिका दहन में राशि अनुसार डालें ये चीजें, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में होगी वृद्धि
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
Rashifal 9 August 2026: कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
Kanya Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget