एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2025: होलिका दहन में राशि अनुसार डालें ये चीजें, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में होगी वृद्धि

Holika Dahan 2025: होलिका दहन की अग्नि कई कष्टों को दूर करती है. अगर आप अपनी राशि अनुसार होलिका की अग्नि में कुछ चीजें अर्पित करेंगे, तो इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी.

Holika Dahan 2025: इस साल होलिका दहन गुरुवार, 13 मार्च को और होली 14 मार्च को मनाई जाएगी. होलिका दहन पर सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से यदि परिक्रमा करते हुए अपनी इच्छा कह दी जाए तो वह सच हो जाती है. अपनी मनोकामना के हिसाब से होलिका की परिक्रमा जरूर करें. जितनी कामना उतनी ही बार परिक्रमा.

होलिका दहन की अग्नि जीवन की नेगेटिव एनर्जी को नष्ट करती है. आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को होलिका दहन में क्या अर्पण करना चाहिए जिससे हमें शुभ फल मिलें, सुख, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि हो, भाग्य प्रबल हो और किस्मत का साथ मिले.    

राशि अनुसार होलिका में अर्पण करें ये चीजें

मेष राशि (Aries)- मेष राशि वाले होलिका दहन में नीम की लकड़ी के साथ गुड़ को ऊँ हं पवननन्दनाय स्वाहा मंत्र का जाप करते हुए अर्पण करें. जीवन में सुख-शांति का वास होगा और नकारात्कमता दूर होगी.

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि वाले जातक ऊँ नमः शिवाय का जप करते हुए होलिका की अग्नि में गूलर की लकड़ी के साथ तिल चढ़ा दें. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी.

मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि के जातक अमरूद की लकड़ी के साथ कपूर को ऊँ ऐं हृं क्लीं चामुण्डाय विच्चे नमः का जप करते हुए होली की पवित्र अग्नि में अर्पित करें. इससे मन में समन्वय एवं सहिष्णुता के साथ मेल-जोल की भावना जाग्रत होगी.

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वाले होलिका दहन में पलास की लकड़ी के साथ लोबान को ऊँ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करते हुए चढ़ा दें. शीघ्र ही शुभ परिणाम मिलेंगे.

सिंह राशि (Leo)- होलिका दहन में मदार या बरगद की लकड़ी के साथ गुड़ को ऊँ भास्कराय विद्महे, महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात् बोलते हुए अर्पण करें, शुभ होगा. पैसों की तंगी दूर होगी.

कन्या राशि (Virgo)- बांस या बरगद की लकड़ी के साथ कपूर ऊँं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जप करते हुए होलिका में अर्पित कर दें. इससे आपसी विश्वास, मन में शीतलता एवं पवित्रता को पा सकते हैं.

तुला राशि (Libra)- होलिका दहन में गूलर की लकड़ी के साथ चीनी को अर्पण करते हुए ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्रः प्रचोदयात का जप करते रहें। इससे मन में स्वच्छता आएगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- होलिका दहन में खेर की लकड़ी के साथ कुछ मात्रा में गुड़ ऊँ हं पवननन्दनाय स्वाहा मंत्र का जप करते हुए अर्पित करें. इससे आप स्वाभिमान की भावना से ओत-प्रोत रहेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)- नीम की लकड़ी के साथ जौ को होलिका दहन के वक्त ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः मंत्र का जप करते हुए चढ़ाएं. इससे नई ऊर्जा का संचार होगा और सफलता मिलेगी.

मकर राशि (Capricorn)- होलिका दहन में शमी की लकड़ी के साथ काले तिल ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करते हुए अर्पित कर दें. इससे जीवन में पॉजिटीविटी आती है.

कुंभ राशि (Aquarius)-होलिका दहन में शमी की लकड़ी के साथ काले तिल ऊँ प्रां. प्रीं. प्रौ. सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करते हुए अर्पित कर दें. व्यापार और नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे.

मीन राशि (Pisces)- होलिका दहन में कदम्ब की लकड़ी के साथ चने को ऊं गुरु देवाय विद्महे परब्रह्माय धीमहि, तन्नो गुरुः प्रचोदयात का जप करते हुए अर्पित करें, इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

ये भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, इससे जुड़े नियम जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Half Year Horoscope 2026: धनु राशि वालों, अगले 6 महीने खोल सकते हैं सफलता के नए रास्ते! पढ़ें जुलाई-दिसंबर 2026 का राशिफल
वृश्चिक राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या जीवन लेगा नई करवट? जानें करियर, धन और रिश्तों का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: वरियान योग में बदल सकते हैं आपके भाग्य के समीकरण, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
आज का राशिफल 18 जुलाई: शनिवार को बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget