एक्सप्लोरर

Ramadan 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है माह-ए-रमजान, जानिए कब रखा जाएगा पहला रोजा

Ramadan 2024: इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए रमजान का महीना बेहद खास है. शाबान महीने के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद रमजान की शुरुआत होती है. रमजान में पूरे एक महीने मुसलमान रोजा रखते हैं.

Ramadan 2024: माह-ए-रमजान या रमजान का महीना इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बहुत ही पाक महीना होता है. रमजान शुरू होते ही मुसलमानों के बीच अलग ही उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिलता है जोकि पूरे एक महीने यानी ईद तक होता है. रमजान शुरू होते ही मुसलमान पूरे एक महीने रोजा रखते हैं, अल्लाह की इबादत करते हैं, नेक काम करते हैं, गलत कामों से तौबा करते हैं और फिर रमजान के आखिरी दिन ईद मनाई जाती है.

बता दें कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है कि जोकि शाबान महीने (आठवां महीना) के बाद आता है. बताया जा रहा है कि, इस साल रमजान की शुरुआत सोमवार, 11 मार्च से होगी. हालांकि शाबान के 29वें दिन चांद का दीदार होने के बाद ही रमजान शुरू होने की तारीख तय होती है. आइये जानते हैं अगर 11 मार्च को रमजान की शुरुआत होती है तो मुसलमान रमजान का पहला रोजा कब रखेंगे और ईद कब मनाई जाएगी.

रमजान का पहला रोजा कब (Ramadan 2024 First Roza Date)

चांद नजर आने के अगले दिन रमजान का पहला रोजा रखा जाता है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर 11 मार्च को चांद नजर आता है तो मुसलमान 12 मार्च को रमजान का पहला रोजा रखेंगे. वहीं 10 अप्रैल 2024 को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. रोजा के दौरान सुबह की पहली किरण के निकलने से लेकर सूर्यास्त तक खाना-पीना परहेज होता है. इसी के साथ रोजा के दौरान कई कठिन नियमों का भी पालन करना जरूरी होता है. हालांकि बीमार, वृद्ध और बहुत छोटे बच्चों को इस्लाम में रोजा न रखने की छूट दी गई है.

इस्लाम में रमजान का महत्व (Ramadan 2024 Importance)

रमजान का महीना रोजा, रहमत, इबादत और मगफिरत का पाक महीना होता है. वहीं रोजा रखने को इस्लाम में 5 स्तंभों ( शहादा, नमाज़, रोज़ा, ज़कात और हज) में एक माना गया है. इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है. ऐसे में 12 इस्लामी महीने में 12 चांद महीने पर निर्भर होते हैं. इसलिए हर साल रमजान लगभग 11 दिन पीछे चलता है. इन अनुमान और संभावना के आधार पर ही 2024 में रमजान 11 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2024 Date: रमजान के पाक महीने में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, नहीं जानते तो जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Makar Saptahik Rashifal 12-18 July 2026: मकर राशि वालों को मेहनत दिलाएगी सफलता, मगर एक छोटी चूक विरोधियों को दे सकती है मौका
मकर राशि वालों को मेहनत दिलाएगी सफलता, मगर एक छोटी चूक विरोधियों को दे सकती है मौका
Vrishabh Saptahik Rashifal 12 to 18 July 2026: वृषभ राशि वालों पर मेहरबान रहेंगी लक्ष्मी जी, अचानक बढ़ सकता है पैसा, देखें वीकली राशिफल
वृषभ राशि वालों पर मेहरबान रहेंगी लक्ष्मी जी, अचानक बढ़ सकता है पैसा, देखें वीकली राशिफल
Kark Saptahik Horoscope 12-18 July 2026: कर्क वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, पर सप्ताह के अंत में ये चेतावनी न करें नजरअंदाज
कर्क वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, पर सप्ताह के अंत में ये चेतावनी न करें नजरअंदाज
Singh Saptahik Rashifal 12-18 July 2026: सिंह वालों के इस सप्ताह नौकरी में बदलाव के संकेत, बिजनेस में उतार-चढ़ाव, सोचकर लें फैसला
सिंह वालों के इस सप्ताह नौकरी में बदलाव के संकेत, बिजनेस में उतार-चढ़ाव, सोचकर लें फैसला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget