एक्सप्लोरर

Ramadan 2024: रमजान में पानी पीना है बहुत जरूरी, हाइड्रेट रहने के लिए जानिए सहरी-इफ्तार में कितना पानी पीएं

Ramadan 2024: हमारे शरीर को रोजाना तीन लीटर पानी की जरूरत पड़ती है. रमजान में मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूरे 30 दिनों का रोजा रखते हैं. ऐसे में जान लीजिए आपको कितना पानी पीना चाहिए.

Ramadan 2024: इंसानी जिस्म को ऑक्सीजन के बाद जिस चीज की सबसे अधिक जरूरत होती है, वह है पानी (Water). कहा जाता है कि हमारे शरीर में पानी की मात्रा अधिक है. एक स्वस्थ शरीर में लगभग 60 प्रतिशत तक पानी होता है. जानकारों के अनुसार हमारे शरीर को प्रतिदिन लगभग 3 लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती है.

माह-ए-रमजान में दुनियाभर के मुसलमान रोजा रखते हैं. रोजा रखने की अवधि सुबह सूर्योदय से पहले से लेकर सूर्यास्त तक की होती है और इस दौरान कुछ भी खाना पीना वर्जित होता है. रोजा रखने की यह प्रकिया पूरे महीने चलती है. ऐसे में रमजान में लंबे रोजे के दौरान शरीर में पानी की मात्रा की कमी हो सकती है. शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए इफ्तार के बाद ही पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है. आइये जानते हैं रमजान में पानी पीना कितना जरूरी है और कैसे पानी जमकर पी सकते हैं, जिससे शरीर पूरी तरह हाइड्रेट रहे.

रमजान में रहें हाइड्रेट, ऐसे पीएं खूब पानी

रमजान में अपने आपको हाइड्रेट रखने का सबसे बेहतरीन तरीका यह है कि रोजा खोलने के बाद यानी इफ्तार के बाद 8 से 12 कप पानी पीएं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पानी बहुत जल्दी-जल्दी न पीकर धीरे-धीरे पीएं. इसके साथ ही फलों का जूस भी नियमित रूप से इफ्तार के बाद पी सकते हैं. आपका शरीर अगर हाइड्रेट रहेगा तो रमजान के दौरान आपको कब्ज, सिर दर्द जैसी परेशानियां नहीं होंगी.

रमजान के महीने में आप ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जिससे शरीर स्वस्थ्य रहे. इसके लिए रमजान के पूरे महीने में रोजाना सूप पीएं. तरल पदार्थों सूप को सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. इसके अलावा आप रमजान में ज्यादतर हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा, केला, टमाटर, तरबूज, खीरा आदि का सेवन करें.

बर्फ वाला पानी न पीएं

रोजा खोलने के बाद अपनी प्यास को बुझाने के लिए कई लोग सीधे बर्फ वाला पानी पी लेते हैं. हालांकि इससे प्यास बुझ जाती है लेकिन यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. बर्फ वाली पानी पीने से पाचन क्रिया पर इसका असर पड़ता है और कई बीमारियां होती हैं. यह नर्व्स सिस्टम को खराब कर देता है. साथ ही बर्फ वाला पानी पीने से डिहाइड्रोशन की समस्या भी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: Ramadan 2024 Timetable: रमजान का 5वां रोजा 16 मार्च को, जानिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget