एक्सप्लोरर

Ramayana Ki Katha : भक्त भगवान और गुरु की महानता का प्रसंग है शबरी के जूठे बेर, अगाध आस्था ने मिलाया शबरी को श्रीराम से

श्रीराम कथा अनंत श्रेष्ठ प्रसंगों से भरी है. भीलनी शबरी का रामचंद्रजी को जूठे बेर खिलाना भक्त भगवान और गुरु की महानता का परिचायक है. ऋषि मातंग के कहने पर ही वर्षाें तक शबरी ने एक ही रास्ता निहारा और मुक्ति पाई.

रामायण हमें सामाजिक सीख ही नहीं देती. ईश्वर आस्था और प्रेम की पूर्णता से परिचय भी कराती है. भीलनी शबरी की कथा इसका सर्वाेत्तम उदाहरण है. शबरी ने गुरु का कहा पूर्ण मनोयोग से निभाया. फलस्वरूप गुरु के कहे अनुसार शबरी के इष्ट श्रीराम सीताजी की खोज में उसी रास्ते से गुजरे जिस पर सारा जीवन शबरी आंखें लगाई रहीं.

शबरी एक भीलनी भक्त थीं. कहा जाता है कि शबरी की जब शादी होने वाली थी उस समय विवाह समारोह में कई बकरियों की बलि होने की सूचना पर वो व्यथित हो गईं. वे इतने जीवों की हत्या का पाप अपने सिर नहीं लेना चाहती थीं. उन्होंने उसी रात अपना घर छोड़ दिया और ऋषिमुनियों के आश्रम के लिए चल पड़ीं. मातंग ऋषि ने उन्हें अपनाया और गुरुदीक्षा दी. शबरी ने अपनी गुरुभक्ति से गुरु के हृदय में स्थान बना लिया. गुरु ने उन्हें आशीर्वाद दिया और बताया कि उनके ईष्ट भगवान राम इसी मार्ग से गुजरेंगे, तुम प्रतीक्षा करना. शबरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह रोज आश्रम के मार्ग की सफाई करती और कंद मूल रख कर श्रीराम का इंतजार करती थी. इस तरह अब शबरी बूढी हो गईं थीं लेकिन उन्होंने भगवान श्रीराम से मिलने की आस नहीं छोड़ी थी. उन्हें पूरा विश्वास था कि उनके गुरु ने कहा है तो उनकी वाणी जरूर सत्य होगी. भगवान राम इसी मार्ग से गुजरेंगे और उसकी मुक्ति हो जाएगी. सनातन धर्म में मंत्र सत्यम्, पूजा सत्यम्, सत्यम् देव निरंजनम्, गुरु वाक्यम् सदा सत्यम्, सत्यमेकम् परम पदम् माना जाता है. शबरी ने पूरी उम्र श्रीराम की प्रतीक्षा की. उनकी प्रतीक्षा पूरी हुई श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण के साथ सीता की खोज करते हुए मातंग ऋषि के आश्रम पहुंचे. शबरी उन्हें पहचान लिया और उनका स्वागत किया. शबरी ने भगवान को सभी कंदमूल फल अर्पण किये लेकिन बेर अर्पण करने में उन्हें संकोच हो रहा था. उन्हें डर था कि उनके भगवान को कहीं खट्टे बेर न मिल जाँए इसलिए उन्होंने उसे चखना शुरू किया और मीठे फल श्रीराम को देने लगीं और खट्टे फल फेंकने लगीं. राम भी शबरी के बेर प्रेम से खाने लगे. लक्षमण यह देख कर अचंभित थे कि शबरी के जूठे बेर श्रीराम प्रेम से खा रहे थे. श्रीराम शबरी की सरलता पर मोहित थे. शबरी की भक्ति आज भी निश्चल प्रेम की कहानी कहती है. कहते हैं माता शबरी को उसी समय मुक्ति मिल गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Karwa Chauth 2026 Wishes: करवा चौथ पर अपनों को भेजें ये 10 खास शुभकामनाएं और शायरी
Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद के दीदार से पहले अपनों को भेजें करवा चौथ की ये खास शुभकामनाएं
Aaj Ka Meen Rashifal 29 October 2026: 3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार
3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार
Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 October 2026: 4वें भाव में चंद्रमा का गोचर, प्रॉपर्टी मामलों में असुरक्षा और कार्यस्थल पर तनाव
4वें भाव में चंद्रमा का गोचर, प्रॉपर्टी मामलों में असुरक्षा और कार्यस्थल पर तनाव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget