एक्सप्लोरर

Radha Ashtami 2020: जानिए- कब है राधा अष्टमी का त्योहार, क्या हैं पूजा और व्रत रखने के विधान

राधा रानी के जन्मोत्सव को भक्त उत्साह और श्रद्धा से मनाते हैं. इस बार राधा अष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा.

Radha Ashtami 2020: इस बार राधा अष्टमी त्योहार के शुभ मुहूर्त की शुरुआत आज 12:21 बजे से हो रही है. कल 26 अगस्त को सुबह 10:39 बजे शुभ मुहूर्त का समापन होगा. ये त्योहार कृष्ण जन्म अष्टमी की तरह विशेष कर मथुरा, वृंदावन और बरसाना में बड़े ही धूमधाम और श्रद्गा से मनाया जाता है. माना जाता है कि राधा रानी का जन्म इसी दिन हुआ था. इसलिए देश के अन्य जगहों पर श्रद्धालु त्योहार को बड़े ही उत्साह से मनाते हैं.

उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है राधा अष्टमी

कहा जाता है कि श्री कृष्ण के बिना राधा अधूरी है. कृष्ण के नाम से पहले उनका नाम लेना जरूरी है. वेद, पुराण में राधा की प्रशंसा 'कृष्ण वल्लभ' के तौर पर की गई है. मान्यता है कि मोक्ष की प्राप्ति राधा जाप से मिलती है. राधा अष्टमी पर राधा के धातु की मूर्ति पूजी जाती है. पूजा के बाद प्रतिमा को योग्य ब्राह्मण को समर्पित कर दिया जाता है.

हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के बरसाना में हजारों श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं. बरसाना को राधा का जन्म स्थान माना जाता है. बरसाना में पूरी रात चहल पहल रहती है. कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है. कार्यक्रमों की शुरुआत धार्मिक गीतों और भजन से होती है. भक्त इस मौके पर उपवास रखते हैं. ऐसा कहा जाता है कि राधा अष्टमी का उपवास रखनेवाले को उनका दर्शन होता है. इस बार राधा अष्टमी का उपवास 26 अगस्त के दिन रखा जाएगा.

राधा अष्टमी का उपवास कैसे रखें

सुबह में नहाने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें.

पूजा घर के मंडप में कलश स्थापित करें.

कलश पर तांबे का बर्तन रखें.

राधा की मूर्ति को पंच अमृत से नहाएं.

पंच अमृत में दूध, दही, शहद, तुलसी दाल और घी को शामिल करें.

नहाने के बाद सुंदर कपड़े और आभूषण से राधा का श्रंगार करें.

अब, राधा की मूर्ति को कलश पर रखे बर्तन में रख दें.

उसके बाद धूप और बत्ती से आरती करें.

अब राधा को प्रसाद और भोग पेश करें.

पूजा के बाद पूरा दिन उपवास रखें.

अगले दिन, खाना और दक्षिणा महिलाओं और ब्राह्मणों को दें.

हिंदू धर्म में इन 10 वृक्षों को माना जाता है पवित्र, जानें इनका धार्मिक महत्व

Ganeshotsav 2020: गणेश पूजा के 10 दिनों में करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget