एक्सप्लोरर

Puja Mantra: मनपसंद भोग लगाने से जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान, जानें क्यों लगाया जाता है भगवान को भोग

Importance Of Bhog: धर्म पुराणों में सभी देवी-देवताओं के प्रिय भोग के बारे में बताया गया है. कहते हैं भगवान को पूजा के बाद भोग लगना जरूरी होता है. तभी पूजा पूर्ण मानी जाती है.

Importance Of Bhog: धर्म पुराणों में सभी देवी-देवताओं के प्रिय भोग के बारे में बताया गया है. कहते हैं भगवान को पूजा के बाद भोग लगना जरूरी होता है. तभी पूजा पूर्ण मानी जाती है. भगवान तो भक्ति-भाव के साथ चढ़ाई गई छोटी से छोटी चीज को भी स्वीकार कर लेते हैं. लेकिन ऐसे में अगर उनकी प्रिय चीज का ही भोग लगाया जाए, तो वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं.  कहते हैं हर भगवान को कोई न कोई प्रिय चीज होती है फिर चाहे वे गुड़ की छोटी सी डली हो या 56 भोग.   

भोग लगाने का महत्व (importance of bhog)
शास्त्रों में कहा गया है कि खुद कुछ भी खाने के पहले भगवान को भोग लगाना जरूरी होता है. या फिर किसी भी पूजा के बाद भगवान को भोग लगाना जरूरी होता है. क्या आप जानते हैं भगवान को भोग क्यों लगया जाता है. कई परिवारों में भोजन से पहले भगवान को भोग लगाने की परंपरा होती है. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि इसे अन्न का कुप्रभाव दूर करने के लिए लिहाज से देखा जाता है. शास्त्रों में भाव शुद्धि के हिसाब से जरूरी बताया गया है. 

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान को भोग लगाने से व्यक्ति विनीत स्वभाव का बनता है. शीलवान होता है. भोग अर्पित करने से व्यक्ति का अंहकार कम हो जाता है, वे निर्मल चित्त का बन जाता है. इसके साथ ही उनमें त्याग और दान की भावना भी जुड़ जाती है. अगर आप कोई लड्डू खरीदते होे, तो वे या तो आप खुद खाते हों या अपने परिजनों को खिलाते हों, लेकिन जब वही लड्डू प्रसाद कहलाता है तो आप ढूंढ-ढूंढकर उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को खिलाने और देने का प्रयास करते हो.

किस भगवान को क्या भोग लगाएं (what offer to which God)

गणेश जी- भगवान गणेश को मोदक और लड्डू बहुत पसंद हैं. इसलिए उन्हें मोदक और लड्डू का ही भोग लगाया जाता है. कहते हैं मोदक का भोग लगाने से गणपति जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. गणेश चतुर्थी पर खासतौर पर घर में गणपति को मोदक का भोग लगाया जाता है.

भगवान शिव- कहते हैं भगवान शिव को पंचामृत बहुत प्रिय है. इसलिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पंचामृत का ही भोग लगाएं. उसे बनाने के लिए घी, दूध, दही, शहद और शक्कर डालकर मिलाएं और भगवान शिव को अर्पित करें. 

भगवान विष्णु- भगवान विष्णु को पूजा में खीर या सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए. ध्यान रखें कि भगवान विष्णु के भोग को प्रसाद के रूप में बांटते समय उसमें तुलसी का भोग जरूर लगाएं. ऐसा करने से भगवान सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. 

मां दूर्गा- शक्ति की प्रतीक मां दूर्गा को सफेद मिठाई का भोग लगाया जाता है. खासतौर दूध से बनी मिठाई मां का बहुत प्रिय है. जैसे खीर, नारियल मावे की बर्फी, मालपुए आदि का भोग लगाने से मां जल्दी प्रसन्न हो जाती है. 

हनुमान जी- वैसे तो हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें चोला चढ़ाना सबसे अच्छा होता है. हनुमान जी को भोग में मोतीचूर के लड्डू और बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. इसके अलावा उन्हें हलवा, पंच मेवा, गुड़ से बने लड्डू और मीठा पान चढ़ाने से बजरंग बली को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है. 

Ganesh Visarjan 2021: गणेश विसर्जन से पहले जान लें गणपति पूजा की सही विधि, इस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा का विसर्जन

Pitru Paksha 2021: अगर भूल गए हैं पितरों की मृत्यु तिथि, तो इस दिन कर सकते हैं उनका श्राद्ध, जानें पितृ पक्ष तिथियों का महत्व और पिंडदान विधि

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget