एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2020: शिव पूजा से दूर होते हैं कष्ट और मनोकामना पूर्ण होती है, जानें कब है प्रदोष व्रत

Bhaum Pradosh Vrat 2020: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है. प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा की पूजा जीवन में आने वाले सभी कष्टों को दूर करती है. आइए जानते हैं सितंबर माह में कब है प्रदोष व्रत.

Pradosh Vrat September 2020: पंचांग के अनुसार 29 सितंबर को आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी की तिथि भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन को प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. इस दिन मंगलवार है. इस कारण इस व्रत को भौम प्रदोष व्रत भी कहा जाता है. सोमवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है और शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष कहते हैं.

चातुर्मास चल रहे हैं. चातुर्मास के अंतर्गत इस समय आश्विन मास चल रहा है आश्विन मास में भी अधिक मास चल रहा है जिसे पुरुषोत्तम मास कहते हैं. 1 जुलाई 2020 को देवशयनी एकादशी की तिथि से चातुर्मास का आरंभ हो चुका है. मान्यता है कि चातुर्मास में भगवान शिव पृथ्वी का भ्रमण करते हैं और सभी कार्यों को देखते हैं. इस दौरान भगवान विष्णु विश्राम करने के लिए पाताल लोक में चले जाते हैं और पृथ्वी की बागडोर भोलेनाथ को सौंप जाते हैं. इसलिए चातुर्मास में पड़ने वाले प्रदोष का विशेष महत्व माना गया है.

प्रदोष व्रत का महत्व प्रदोष व्रत शिव भक्तों का प्रिय व्रत है. इस व्रत में भगवान शिव की पूजा जीवन में कई संकटों को दूर और सुख समृद्धि प्रदान करने वाली मानी गई है. भगवान शिव चातुर्मास में माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक का भ्रमण करते हैं और शिव भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

प्रदोष व्रत का फल प्रदोष व्रत का पौराणिक कथाओं में विशेष महत्व बताया गया है. प्रदोष व्रत के दौरा सुबह और शाम दोनों समय पूजा का विधान बताया गया है. इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. यह व्रत आर्थिक संकट को दूर करता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां लाता है. घर की कलह का नाश होता है. घर में हर प्रकार की सुख समृद्धि बनी रहती है.

प्रदोष व्रत की विधि प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव का अभिषेक करें. पंचामृत का पूजा में प्रयोग करें. धूप दिखाएं और भगवान शिव को भोग लगाएं. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव त्रयोदशी तिथि में शाम के समय कैलाश पर्वत पर स्थित अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं.

प्रदोष काल पूजा का समय 29 सितंबर 2020 को इस दिन शाम की पूजा का मुहूर्त शाम 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.

Shani Margi 2020: मेष, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए शनि मार्गी क्या फल लेकर आ रहे हैं, जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 1 August 2026: आज शनिवार और शुक्र गोचर, शनि देव की पूजा शुभ मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज शनिवार और शुक्र गोचर, शनि देव की पूजा शुभ मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Masik August Rashifal 2026: अगस्त में ग्रहों की चाल बदलेगी किन राशियों का भाग्य, मेष से मीन तक मासिक राशिफल देखें
अगस्त में ग्रहों की चाल बदलेगी किन राशियों का भाग्य, मेष से मीन तक मासिक राशिफल देखें
Shivling Puja: शिवलिंग के सामने ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें 3 ताली का वो रहस्य जो बहुत कम लोग जानते हैं
Shivling Puja: शिवलिंग के सामने ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें 3 ताली का वो रहस्य जो बहुत कम लोग जानते हैं
Sawan 2026: सावन में पार्थिव शिवलिंग पूजा का क्या है धार्मिक महत्व? जानें बनाने के नियम और बेलपत्र पर स्थापना की सही विधि
क्या आप जानते हैं बेलपत्र पर कैसे बनाया जाता है पार्थिव शिवलिंग? जानें सही नियम और विधि

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget