एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2022 Date: भगवान शिव को प्रिय है प्रदोष व्रत, जानें साल 2022 में कब-कब हैं प्रदोष व्रत

Pradosh Vrat 2022: हिंदू धर्म में दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है.

Pradosh Vrat 2022: हिंदू धर्म में दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत करने से व्रती के सभी संकटों का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. कहते हैं प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं. आइए जानते हैं साल 2022 में कब-कब हैं प्रदोष व्रत. 


प्रदोष व्रत 2022 तिथि (Pradosh Vrat 2022 Tithi)

-पौष माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी शनिवार 15 जनवरी, 2022 को है. त्रयोदशी तिथि 14 जनवरी की रात 10 बजकर19 मिनट पर शुरु होगी और 16 जनवरी दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी.

-माघ माह, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी रविवार 30 जनवरी, 2022 को है. कृष्ण त्रयोदशी तिथि 29 जनवरी को रात में 8 बजकर 37 मिनट पर शुरु होकर 30 जनवरी दोपहर 5 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी.

-माघ माह, शुक्ल त्रयोदशी सोमवार 14 फरवरी, 2022 को है. शुक्ल त्रयोदशी तिथि 13 फरवरी को शाम को 6 बजकर 42 मिनट पर शुरु होगी और 14 फरवरी रात 8 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी.

-फाल्गुन माह, कृष्ण त्रयोदशी सोमवार 28 फरवरी, 2022 को है. कृष्ण त्रयोदशी तिथि 28 फरवरी शाम 5 बजकर 42 मिनट पर शुरु होकर 1 मार्च को दोपहर में 3 बजकर 16 मिनट पर समापन होगा. 

-फाल्गुन माह, शुक्ल त्रयोदशी मंगलवार 15 मार्च, 2022 के दिन है. शुक्ल त्रयोदशी तिथि 15 मार्च दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर शुरु होगी और 16 मार्च दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी.

-चैत्र माह, कृष्ण त्रयोदशी मंगलवार 29 मार्च, 2022 के दिन है. कृष्ण त्रयोदशी तिथि 29 मार्च दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर शुरु होगी और 30 मार्च दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर समापन होगा. 

-चैत्र माह, शुक्ल त्रयोदशी बृहस्पतिवार 14 अप्रैल, 2022 के दिन है. शुक्ल त्रयोदशी तिथि 14 अप्रैल 4 बजकर 49 मिनट से शुरु होकर 15 अप्रैल देर रात 3 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी.

-वैशाख माह, कृष्ण त्रयोदशी बृहस्पतिवार 28 अप्रैल, 2022 के दिन पड़ रही है. 28 अप्रैल को देर रात 12 बजकर 23 मिनट पर शुरु होकर 29 अप्रैल देर रात 12 बजकर 26 मिनट पर समापन होगा. 

-वैशाख माह, शुक्ल त्रयोदशी शुक्रवार 13 मई, 2022 के दिन है. त्रयोदशी तिथि 13 मई साम 5 बजकर 27 मिनट पर शुरु होगी और 14 मई दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी.

-ज्येष्ठ माह, कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार 27 मई, 2022 को है. ज्येष्ठ त्रयोदशी 27 मईके दिन दोपहर में 11 बजकर 47 मिनट पर शुरु होगी और 28 मई को दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी.

-ज्येष्ठ माह, शुक्ल त्रयोदशी रविवार 12 जून, 2022 के दिन है. ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी 12 जून देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर शुरु होगी और 13 जून देर रात 12 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी.

-आषाढ़ माह में  कृष्ण त्रयोदशी रविवार 26 जून, 2022  के दिन पड़ रही है. त्रयोदशी 26 जून देर रात 1 बजकर 09 मिनट पर शुरु होगी और 27 जून देर रात 3 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी.

-आषाढ़ माह, शुक्ल त्रयोदशी सोमवार 11 जुलाई, 2022 को है. आषाढ़ माह की त्रयोदशी तिथि 11 जुलाई को देर रात 11 बजकर 13 मिनट पर शुरु होकर 12 जुलाई को सुबह में 7 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी.

- श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी सोमवार 25 जुलाई, 2022 को है. तिथि 25 जुलाई शाम 4 बजकर 15 मिनट पर शुरु होगी और 26 जुलाई शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी.

-श्रावण माह शुक्ल त्रयोदशी मंगलवार 9 अगस्त, 2022 को है. 9 अगस्त को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शुरु होकर 10 अगस्त दिन में 2 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी.

-भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी बुधवार 24 अगस्त, 2022 को है. भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी तिथि 24 अगस्त सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगी और 25 अगस्त सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी.

-भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी गुरुवार 8 सितंबर, 2022 के दिन है. भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी तिथि 8 सितंबर को देर रात 12 बजकर 04 मिनट पर शुरु होकर 08 सितंबर को रात में 9 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी.

-आश्विन माह कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार 23 सितंबर, 2022 को है. 23 सितंबर को देर रात 1 बजकर 17 मिनट पर शुरु होकर 24 सितंबर को देर रात 2 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी.

-आश्विन माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी शुक्रवार 7 अक्टूबर, 2022 को है. त्रयोदशी तिथि  7 अक्टूबर को सुबह में 7 बजकर 26 मिनट पर शुरु होकर 8 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी.

-कार्तिक, कृष्ण त्रयोदशी शनिवार 22 अक्टूबर, 2022 के दिन है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 02 मिनट पर शुरु होकर 23 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगी.

-कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी शनिवार 5 नवम्बर, 2022 को है. त्रयोदशी तिथि नवम्बर को शाम में 5 बजकर 06 मिनट पर शुरु होकर 6 नवंबर को शाम में 4 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी.

-मार्गशीर्ष, कृष्ण त्रयोदशी सोमवार 21 नवम्बर, 2022 के दिन है. मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 नवम्बर को सुबह में 10 बजकर 07 मिनट पर शुरु होकर 22 नवंबर को सुबह में 8 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी.

-मार्गशीर्ष, शुक्ल त्रयोदशी सोमवार 5 दिसंबर, 2022 के दिन है. मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 5 दिसंबर को सुबह में 5 बजकर 57 मिनट पर शुरु होकर 6 दिसंबर को सुबह में 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी. 

-पौष माह के कृष्ण त्रयोदशी बुधवार 5 दिसंबर, 2022 के दिन है. पौष कृष्ण त्रयोदशी तिथि 21 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर शुरु होकर 21 दिसंबर को रात में 10 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Vastu Tips for Family : परिवार में हो रहे कलह-कलेश और अनबन को दूर करना है आसान, अपना लें वास्तु के ये सरल उपाय

Kharmas 2021: आज से शुरू हो गया खरमास, सिर्फ ये काम करने से पूरी होगी हर मनोकामना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget