एक्सप्लोरर

Kharmas 2021: आज से शुरू हो गया खरमास, सिर्फ ये काम करने से पूरी होगी हर मनोकामना

Kharmas 2021: पंचाग में दिसंबर माह में खरमास का महीना लगता है. कहते हैं कि इस माह में मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए. किसी भी मांगलिक कार्य लिए इन दिनों को शुभ नहीं माना जाता.

Kharmas 2021: पंचाग में दिसंबर माह में खरमास का महीना (Kharmas 2021) लगता है. कहते हैं कि इस माह में मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए. किसी भी मांगलिक कार्य लिए इन दिनों को शुभ नहीं माना जाता. खरमास हमेशा मार्गशीर्ष माह और पौष माह के बीच में शुरू होता है. मान्यता है कि खरमास के दिनों में सूर्य कमजोर हो जाता है और उन्हें मलीन माना जाता है. इस कारण सूर्य भी उग्र स्वभाव में आ जाता है. और इसी कारण मांगलिक कार्यों पर इस दौरान रोक लग जाती है. 

इस बार खरमास का महीना 16 दिसंबर यानी की आज से शुरू हो रहा है.  और ये 14 जनवरी तक चलेगा. पूजा-पाठ के लिहाज से ये माह अच्छा माना जाता है. इस माह में भगवान विष्णु, श्री कृष्ण और सूर्यदेव की पूजा की जाती है. साथ ही, इन दिनों में दान, पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिष के अनुसार खरमास के माह (Kharmas Mnatra Jaap) में कुछ विशेष मंत्रों का जाप व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से बचाता है. मंत्र जाप से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती है.  

भगवान विष्णु के चमत्कारी मंत्र (Lord Vishnu Mantra Jaap During Kharmas)

– ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

– ॐ नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णु प्रचोदयात्

– ॐ विष्णवे नम:

– ॐ दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्,
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया,
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे.

– ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान, यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते.

 

 श्रीकृष्ण भगवान के मंत्र (Shri Krishna Mantra Jaap During Kharmas)

–  कौण्डिन्येन पुरा प्रोक्तमिमं मंत्र पुन: पुन:
जपन्मासं नयेद् भक्त्या पुरुषोत्तममाप्नुयात्
ध्यायेन्नवघनश्यामं द्विभुजं मुरलीधरम्
लसत्पीतपटं रम्यं सराधं पुरुषोत्तम्

– गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्गो
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्

– ॐ नमो नारायण श्री मन नारायण नारायण हरि हरि

– श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा

– ॐ कृं कृष्णाय नमः

– ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात्

–  ॐ श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा

सूर्य देव के मंत्र (Surya Dev Mantra Jaap During Kharmas)

– ॐ घृणि सूर्याय नम:

– ॐ घृ‍णिं सूर्य: आदित्य:

– ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा

– ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:

– ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ

– ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

– ॐ सूर्याय नम:

इन्हें करने से भी मिलता है लाभ

खरमास में नियमित रूप से स्नान के बाद उगते सूर्य को जल अर्पित करने से भाग्योदय होता है. इतना ही नहीं, तमाम रोग और कष्टों से भी छुटकारा मिलता है. इस माह में गीता का पाठ नियमित रूप से पढ़ने और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से काफी लाभ होता है. कहते हैं कि खरमास में गौदान और ब्राह्मण भोजन करवाने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा,  स्वर्ण, घी, वस्त्र, गुड़, चांदी, नमक या शहद आदि का सामर्थ्य के अनुसार दान करना उत्तम रहता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Paush 2021: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद शुरू होगा पौष का माह, जानें इस महीने के व्रत और त्योहार

Vandevi Mandir: वनदेवी मंदिर में मां को फल-फूल नहीं बल्कि पत्थर चढ़ाए जाते हैं, होती है सभी मनोकामना पूरी, जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर सरस्वती आवाहन आज, जानें पूजा का समय और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: कात्यायनी पूजा और सरस्वती आवाहन आज, जानें किस अनुष्ठान का क्या समय है
मेट्रो टिकट का नो 'झामेला', दुर्गा पूजा में QR स्कैन कर 'छोले जाबे'!
Kolkata Metro QR Ticket: दुर्गा पूजा में टिकट की लाइन से बचें, ऐसे करें बुकिंग
सिर्फ रील्स के लिए नहीं है गरबा! उस मिट्टी के मटके और जलते दिए में छिपा है जिंदगी का सबसे बड़ा सच
गरबा सिर्फ डांस नहीं, कॉस्मिक एनर्जी का 'गर्भ दीप' चक्र है: जानिए इसका असली सीक्रेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget