एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2021: आज है भौम प्रदोष व्रत, करें शिव और हनुमान की पूजा, जीवन होगा खुशहाल और शत्रुओं का होगा नाश

Pradosh Vrat 2021: कलयुग में प्रदोष व्रत अत्यधिक मंगलकारी और भगवान शिव की कृपा प्रदान करने वाला माना जाता है. यही प्रदोष व्रत जब मंगलवार के दिन पड़ता है तब इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है.

Pradosh Vrat 2021: महीने की त्रयोदशी तिथि के सायंकाल को प्रदोष काल कहा जाता है. हर महीने में यह त्रयोदशी तिथि एक बार शुक्ल पक्ष में आती है और एक बार कृष्ण पक्ष में. इसीलिए हर महीने में प्रदोष व्रत दो बार आता है. हिन्दू पंचांग के मुताबिक आज 26 जनवरी 2021 को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है इसलिए आज प्रदोष व्रत है. चूंकि पौष मास के शुक्ल पक्ष की यह त्रयोदशी तिथि मंगलवार के दिन पड़ रही है इसलिए इस प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि भौम प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जहां जीवन खुशहाल होता है वहीँ हनुमान जी की पूजा करने से शत्रुओं का विनाश होता है. आइए जानें भौम प्रदोष के दिन की जाने वाली पूजा की विधि के बारे में.

शुभ मुहूर्त:

त्रयोदशी तिथि की शुरुआत- 25 जनवरी 2021 को देर रात 12 बजकर 24 मिनट से.

त्रयोदशी तिथि की समाप्ति- 26 जनवरी को देर रात 01 बजकर 11 मिनट पर.

पूजन का समय- 26 जनवरी 2021 को सायं 05 बजकर 56 मिनट से रात 08 बजकर 35 मिनट तक.   

जीवन में खुशहाली के लिए ऐसे करें भगवान शिव की पूजा: भौम प्रदोष के दिन भगवान शिव की उपासना करने के लिए प्रातःकाल उठकर पूजा का संकल्प लेना चाहिए. संकल्प लेने के बाद प्रदोष काल में भगवान शिव की मूर्ति ईशान कोण में स्थापित करके उस पर पुष्प और नैवेद्द्य चढ़ाकर दीपक जलाना चाहिए. इतना करने के बाद कुश के आसन पर बैठ कर भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इसके बाद भगवान शिव से अपनी समस्याओं के ख़त्म होने की प्रार्थना करनी चाहिए.

शत्रुओं की शांति के लिए ऐसे करें हनुमान जी की पूजा: शत्रुओं या विरोधियों को शांत करने के लिए भौम प्रदोष के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. इसके लिए भौम प्रदोष के दिन प्रातःकाल लाल वस्त्र पहनकर हनुमान जी पूजा करनी चाहिए. इस दिन हनुमान जी को पूजा में लाल पुष्प की माला और तांबे का एक तिकोना टुकड़ा चढ़ाना चाहिए. इसके बाद गुड़ का भोग लगाकर दीपक जलाना चाहिए. इतना करने के बाद संकटमोचन हनुमानाष्टक का 11 बार पाठ करना चाहिए. पूजा करने के बाद तिकोने टुकड़े को अपने पास रखना चाहिए या गले में धारण करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video Sawan 2026: सावन में वायरल हुईं 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
सावन में वायरल हुईं 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
Sawan 2026 Niyam: सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Jyotirlinga Darshan: दर्शन के बाद क्यों होता है 'एनर्जी असंतुलन'? जानें इससे जुड़ी खास बातें
नेगेटिव एनर्जी का बाहर निकलना या कुछ और? ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद तबीयत खराब होने का असली सच

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget