एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2025: असमय मरे लोगों का कब, कैसे और कहां किया जाता है पितृ पक्ष में पिंडदान

Pitru Paksha 2025 Date: 7 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू होने वाले है. इस दौरान मृत पितरों का पिंडदान किया जाता है. आइये जानते हैं अकाल मृत्यु या असमय मरे पितरों का पिंडदान कब, कैसे और कहां किया जाता है.

आश्विन महीने की प्रतिपदा तिथि से अमावस्या तिथि तक की अवधि को पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष कहा जाता है. इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है जोकि 21 सितंबर तक चलेगी. इस अवधि में मृत पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे काम किए जाते हैं. यह समय पूर्ण रूप से पितरों को समर्पित होता है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दौरान पितरों का वास धरती पर होता है.

गरुड़ पुराण के अनुसार पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त तर्पण या पिंडदान करने से पूर्वज तृप्त होकर अपने वंश को आशीर्वाद देते हैं. साथ ही पूर्वजों की आत्मा को शांति भी मिलती है. यदि पितरों को मोक्ष ना मिले तो पितृ दोष का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा पितृ प्रेत योनि में ही भटकते रहते हैं. यही कारण है कि पितृ पक्ष में लोग अपने पितरों का पिंडदान करते हैं. पितृ पक्ष के 15 दिनों की अलग-अलग तिथियो में पितरों का श्राद्ध किया जाता है. आइए जानते हैं अकाल मृत्यु वाले पितृ या समय मरे पितरों का साथ कैसे, कब और कहां किया जाता है.

कहां किया जाता है असमय मरे पितरों का पिंडदान

पितृ पक्ष की शुरुआत होते ही बिहार के गया जी में फल्गु नदी के तट पर लोग पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण करते हैं. लेकिन बता दें कि जिन लोगों की मृत्यु समय से पहले होती है या अकाल मृत्यु होती है, उनका श्राद्ध फल्गु नदी के तट पर नहीं किया जाता है. ऐसे पितरों का श्राद्ध गया जी के पास स्थित प्रेतशिला पर्वत पर होता है. इस पर्वत के शिखर पर एक वेदी है जोकि प्रेतशिला वेदी के नाम से जानी जाती है. यहां अकाल मृत्यु वाले पितरों का श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है. लेकिन इस पर्वत पर सूर्यास्त के बाद रुकने पर मनाही है. इसलिए शाम से पहले ही यहां पिंडदान कर लिए जाते हैं.

कैसे किया जाता है असमय मरे पितरों का पिंडदान

गरुड़ पुराण के अनुसार, जिन लोगों की मृत्यु समय से पूर्व या अकाल मृत्यु होती है, उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलती. लेकिन यदि इनका पिंडदान प्रेतशिला वेदी पर किया जाए तो इन्हें प्रेतयोनि से मुक्ति मिलती है. अकाल मृत्यु या असमय मरे पितरों का पिंडदान तिल या कुश आदि से नहीं किया जाता है. ऐसे पितरों का पिंडदान सत्तू से किया जाता है.

किस तिथि पर होता हैअसमय मरे पितरों का श्राद्ध

श्राद्ध पक्ष में 15 तिथियां होती हैं, जोकि आश्विन माह की प्रतिपदा से अमावस्या तक चलती है. लेकिन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अकाल मृत्यु वाले पितरों का श्राद्ध कर्म और पिंडदान किया जाता है. हालांकि श्राद्ध कर्म या पिंडदान करने से पहले आपको किसी पंडित या पुरोहित की सलाह अवश्य लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: शनि की राशि में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, इन राशियों को हो सकती है परेशानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्रिज में शिवलिंग' पर विज्ञान क्या कहता है और धर्म क्या सिखाता है?
फ्रिज में शिवलिंग? जानें विज्ञान और धर्म के एंगल से चौंकाने वाले फेक्ट
Amazing Temple: भारत का ऐसा अनोखा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलता है नमक! जानें इसके पीछे की अनोखी मान्यता
Amazing Temple: भारत का ऐसा अनोखा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलता है नमक! जानें इसके पीछे की अनोखी मान्यता
Kokila vrat 2026: कोकिला व्रत कब ? मां पार्वती ने कोयल रूप क्यों धारण किया, जानें महत्व और डेट
कोकिला व्रत कब ? मां पार्वती ने कोयल रूप क्यों धारण किया, जानें महत्व और डेट
Tulsi Rules: तुलसी में रोज पानी देने वाले भी कर बैठते हैं ये 5 बड़ी गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
Tulsi Rules: तुलसी में रोज पानी देने वाले भी कर बैठते हैं ये 5 बड़ी गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget