एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2023: पितृ ऋण और पितृ दोष में है बड़ा अंतर, दूर करने के लिए पितृपक्ष में करें ये उपाय

Pitru Paksha 2023: पितृ ऋण और पितृ दोष होने से घर-परिवार में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इससे मुक्ति के लिए कुछ उपायों के बारे में बताया गया है. इन उपायों को पितृपक्ष के दौरान जरूर करें.

Pitru Paksha 2023: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है. पितृपक्ष का समय पितरों के तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध के लिए होता है. इससे पितरों को तृप्ति मिलती है है और वे अपने परिवार वालों को खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं.

पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर आश्विन माह की अमावस्या तक चलता है. इस साल 29 सितंबर 2023 को पितृपक्ष शुरू हो जाएगा और 14 अक्टूबर 2023 को इसकी समाप्ति होगी. पितृपक्ष के दौरान आप कुछ उपायों को कर पितृ दोष और पितृ ऋण से मुक्ति पा सकते हैं. इसके लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जो बेहद कारगर माने जाते हैं.

पितृ दोष और पितृ क्षण क्या है अंतर (Difference Between Pitra Rin and Pitra Dosh)

कई लोग पितृ दोष और पितृ ऋण को एक ही समझ लेते हैं. लेकिन आपको बता दें कि, पितृ दोष और पितृ ऋण एक नहीं है. पितृ ऋण तब लगता है, जब पितृ ने अपने जीवन में कोई गलती की हो या फिर बुरे काम किए हों, जिसके कारण पितृ मृत्यु के बाद भी दुखी रहते हैं. भले ही ऋण पितृ के हों लेकिन यदि इस ऋण को नहीं उतारा गया तो पितरों के इस पाप कर्म का फल पूरे वंश को झेलना पड़ सकता है. इसलिए पितृपक्ष में पितृ ऋण से मुक्ति से संबंधित उपायों को जरूर करें.

वहीं पितृ दोष के उपायों से आप रूठे या नाराज पितरों को मना सकते हैं. क्योंकि पितृ यदि नाराज हो गए तो इसके भयंकर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. पितरों का अनादर करने, उन्हें कष्ट देने से दुखी दिवंगत आत्माएं शाप देती है. ज्योतिष की माने तो किसी व्यक्ति की कुंडली के ल्ग्न भाव और पांचवे भाव में सूर्य मंगल और शनि विराजमान हो तो पितृदोष बनता है.

पितृ ऋण और पितृ दोष उपाय

  • तर्पण करें: पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृपक्ष में तर्पण करें. तर्पण केवल पूर्वजों के नाम पर ही नहीं,  बल्कि जिसका ऋण आपके पूर्वजों पर हो और यदि उसकी मृत्यु हो गई हो तो उसके नाम पर भी तर्पण करना चाहिए. इससे पितृ दोष और पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है.
  • कपूर जलाएं: पितृपक्ष के दौरान प्रतिदिन घर पर कपूर जलाना चाहिए और ईश्वर से पितृ ऋण के लिए क्षमा मांगें.
  • दान करें: दान से पाप कर्म का नाश होता है और पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है. पितृपक्ष में क्षमता अनुसार गरीबों में दान करना चाहिए. पितृ ऋण और पितृ दोष से मुक्ति के लिए पितृपक्ष में परिवार से सभी सदस्यों के बराबर सिक्के ले लीजिए और इसे मंदिर में दान कर दीजिए.
  • हनुमान चालीसा: पितृपक्ष में तेरस, चौदस, अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को गाय के गोबर से बने उपले पर गुड़ और घी रखकर जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ भी करें. इससे भी पितृ ऋण और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें: Swara Bhasker Baby: स्वरा भास्कर ने बेटी का नाम रखा ‘राबिया’, सूफी संत से क्या है इसका कनेक्शन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्राद्ध का मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? तर्पण, दान और पिंडदान के नियम समझें
आज दोपहर 3:37 बजे तक श्राद्ध का समय… अगर मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? जानें पितरों के लिए क्या है सही तरीका
Aaj Ka Panchang 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध मुहूर्त और राहुकाल
आज का पंचांग 10 अक्टूबर: सर्वपितृ और शनिश्चरी अमावस्या, नोट करें प्रमुख समय
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget