एक्सप्लोरर

Paush 2021: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद शुरू होगा पौष का माह, जानें इस महीने के व्रत और त्योहार

Paush 2021: मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि के बाद पौष माह की शुरुआत होगी. इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 19 दिसंबर को मनाई जाएगी और अगले दिन यानी 20 दिसंबर से पौष माह की शुरुआत होगी.

Paush 2021: मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि के बाद पौष माह की शुरुआत होगी. इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 19 दिसंबर को मनाई जाएगी और अगले दिन यानी 20 दिसंबर से पौष माह की शुरुआत होगी. नए माह की शुरुआत होते हैं महीने के तिथि व्रत और त्योहार शुरु हो जाएंगे. पौष माह का समापन 17 जनवरी को पूर्णिमा के दिन होगा और 18 जनवरी से माघ माह की शुरुआत होगी. आइए जानते हैं पौष माह में मनाए जाने वाले व्रत और त्योहार के बारे में. 

पौष माह के व्रत और त्योहार 

-21 दिसंबर, मंगलवार को साल का सबसे छोटा दिन होगा. 

-22 दिसंबर बुघवार के दिन गणेश जी को समर्पित अखुरथ संकष्टी चतुर्थी है. इस दिन गणेश जी की विधिवत्त तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है. 

-25 दिसंबर को बड़ा दिन और क्रिसमस है. इस दिन देशभर में ईसाई लोग भगवान यीशू का जन्मदिन मनाते हैं. 

-26 दिसंबर को भानु सप्तमी और कालाष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन सप्तमी और अष्टमी एक दिन ही पड़ेगी .

-27 दिसंबर को मंडल पूजा है.

-30 दिसंबर को सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना और उपासना की जाती है. 

-31 दिसंबर को प्रदोष व्रत है. इस बार शुक्रवार होने के कारण शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है. 

-1 जनवरी से साल 2022 की नई शुरुआत होगी. 

-1 जनवरी को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा. शिव जी की प्रिय व्रतों में से एक है मासिक शिवरात्रि का व्रत. कहते हैं कि जल्द शादी के लिए अविवाहित महिलाओं को ये व्रत रखना चाहिए.

-2 जनवरी को हनुमान जी को समर्पित हनुमान जयंती मनाई जाएगी. 

-2 जनवरी को दर्श अमावस्या भी है. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, स्नान और पूजा-पाठ आदि किया जाता है. 

- 4 जनवरी को चंद्र दर्शन पर्व है. 

-6 जनवरी को गणेश जी को समर्पित विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी. 

-7 जनवरी को स्कंन्द षष्ठी है. दक्षिण भारत में इसका विशेष महत्व है. 

- 9 जनवरी को शुक्ल पक्ष की भानु सप्तमी मनाई जाएगी. 

- 9 जनवरी को सिख समुदाय के लोग गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी. महान संत गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को साल 1666 में बिहार के पटना शहर में हुआ था. 

-10 जनवरी को शाकंभरी उत्स्व है. 

- 10 जनवरी को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी.

- 12 जनवरी को मासिक कार्तिगाई है.

-12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती है. 

- 13 जनवरी को वैकुंठ एकादशी या पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा उपासना की जाती है. ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. 

-13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा. 

-14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति मनाई जाएगी.

-14 जनवरी को रोहिणी व्रत और कूर्म द्वादशी है.

-15 जनवरी को शनि त्रयोदशी, बिहू और प्रदोष व्रत रखा जाएगा.

-17 जनवरी को पौष पूर्णिमा है. इसके बाद 18 जनवरी से माघ का माह शुरू हो जाएगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Vandevi Mandir: वनदेवी मंदिर में मां को फल-फूल नहीं बल्कि पत्थर चढ़ाए जाते हैं, होती है सभी मनोकामना पूरी, जानें

Annapurna jayanti 2021: माता पार्वती ने क्यों लिया था देवी अन्नापूर्णा का रूप, जानें कब है अन्नापूर्णा जयंती, तिथि और महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mesh Saptahik Rashifal 27 July- 2 August 2026: इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर
इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर
Kumbh Saptahik Rashifal 27 July -2 August 2026: कुंभ वाले सफलता करीब, लेकिन छोटी गलतियां करा सकती है नुकसान
कुंभ वाले सफलता करीब, लेकिन छोटी गलतियां करा सकती है नुकसान
Vrishabh Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026: लंबे इंतजार के बाद अब मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, वृषभ का साप्ताहिक राशिफल
लंबे इंतजार के बाद अब मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, वृषभ का साप्ताहिक राशिफल
Tula Saptahik Rashifa 27 July-2 August 2026: तुला वालों का एक सही फैसला लाएगा करियर में सफलता, देखें साप्ताहिक राशिफल
तुला वालों का एक सही फैसला लाएगा करियर में सफलता, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget