एक्सप्लोरर

Parama Ekadashi 2020: 13 अक्टूबर को परम एकादशी पर करें भगवान विष्णु की पूजा, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Param Ekadashi 2020: परम एकादशी को विशेष माना गया है. परम एकादशी अधिकमास की अंतिम एकादशी है. एकादशी का व्रत और अधिक मास भगवान विष्णु का समर्पित है. आइए जानते हैं परम एकादशी तिथि का महत्व.

Parama Ekadashi 2020 Vrat Date: पंचांग के अनुसार 13 अक्टूबर 2020 को एकादशी की तिथि है. इस एकादशी की तिथि को परम एकादशी कहा जाता है. सभी एकादशी में यह एकादशी विशेष है. मान्यता है कि परम एकादशी पर व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

महाभारत काल में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया था महत्व महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को परम एकादशी व्रत का महत्व बताया था. श्रीकृष्ण ने अर्जुन बताया था कि एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ है. यह व्रत मोक्ष प्रदान करता है और सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है.

परम एकादशी का व्रत जीवन में लाता है सुख समृद्धि परम एकादशी का व्रत जीवन में सुख समृद्धि लाता है. जिन लोगों के जीवन में धन संबंधी परेशानियां बनी हुई हैं उनके लिए यह व्रत बहुत ही लाभकारी माना गया है. एक पौराणिक मान्यता के अनुसार परम एकादशी का व्रत करने से ही कुबेर धनपति बने थे. परम एकादशी व्रत गरीबी और दरिद्रता को दूर करने वाला माना गया है.

परम एकादशी व्रत की विधि परम एकादशी का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना गया है. इस व्रत को निर्जला भी रखा जाता है. जिस दिन से एकादशी की तिथि का आरंभ होता है उसी दिन व्रत के नियमों का पालन आरंभ हो जाता है. लेकिन व्रत का संकल्प उदयतिथि के दिन ही लिया जाता है. व्रत का संकल्प लेने से पहले स्नान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र पहन कर पूजा स्थान पर बैठकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद पूजन शुरू करना चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है. व्रत के पारण के बाद दान आदि का कार्य भी करना श्रेष्ठ माना गया है.

परम एकादशी शुभ मुहूर्त एकादशी तिथि आरंभ: 12 अक्तूबर, दोपहर 4 बजकर 38 मिनट से एकादशी तिथि समाप्त: 13 अक्तूबर, दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक व्रत का पारण मुहुर्त: 14 अक्तूबर, सुबह 06 बजकर 21 मिनट से 8 बजकर 39 मिनट तक

Chanakya Niti: चाणक्य नीति कहती है, जीवन में सुखी रहना है तो इन दो रिश्तों को कभी खराब न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये 1 काम, गुरु ग्रह की कृपा मिलने की है मान्यता
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये 1 काम, गुरु ग्रह की कृपा मिलने की है मान्यता
Kanwar Yatra 2026: घर बैठे कैसे मिलेगा कांवड़ यात्रा का पूरा पुण्य? जानें घर पर शिवलिंग पूजन की सही विधि और 5 नियम
घर बैठे कैसे मिलेगा कांवड़ यात्रा का पूरा पुण्य? जानें घर पर शिवलिंग पूजन की सही विधि और 5 नियम
Chaturmas 2026: भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम
भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम
Amarnath Yatra 2026: 6 दिन बाद खुला मौसम, फिर शुरू हुई अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं में लौटी खुशी
6 दिन बाद खुला मौसम, फिर शुरू हुई अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं में लौटी खुशी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget