एक्सप्लोरर

Papankusha Ekadashi 2021: एकादशी व्रत पारण के नियमों का रखें खास ख्याल, जरा-सी भूल होने पर भी नहीं मिलता उपवास का फल

Ekadashi Vrat Paran 2021: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है. आज 16 अक्टूबर के दिन एकादशी का व्रत रखा गया है. व्रत का पारण कल किया जाएगा.

Ekadashi Parana Rules 2021: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (Ashwin Month Ekadashi) को पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi) के नाम से जाना जाता है. आज 16 अक्टूबर के दिन एकादशी का व्रत (Ekadashi Vrat On 16 October) रखा गया है. और कल यानि 17 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद व्रत का पारण (Vrat Parana) किया जाएगा. कहते हैं कि एकादशी के व्रत में पारण का भी उतना ही महत्व है, जितना व्रत का. अगर पारण को सही तरीके से शुभ मुहूर्त और नियमों के अंतर्गत न किया जाए, तो कहते हैं कि एकादशी के उपवास का फल नहीं मिलता है. इसलिए व्रत रखने के साथ व्रत कारण के नियमों (Ekadashi Vrat Niyam) का पालन करना भी बेहद जरूरी है. तो आइए जानते हैं एकादशी व्रत पारण के समय किन बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है. 

Papankusha Ekadashi Parana Niyam पापांकुशा एकादशी पारण नियम

मान्यता है कि एकादशी का पारण शुभ मुहूर्त के अंदर ही किया जाना चाहिए. एकादशी के व्रत में पारण का मतलब होता है खोलना या व्रत खोलना. व्रत का पारण सदैव द्वादशी तिथि के समय किया जाता है. और द्वादशी तिथि में सूर्योदय के बाद ही व्रत पारण किया जाता है. लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले ही व्रत का पारण कर लें. धार्मिक मान्यता है कि अगर व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने के बाद किया जाता है, तो इससे व्रत का फल नहीं मिलता बल्कि पाप लगता है. 

मान्यता है कि अगर तिथि के घटने या बढ़ने के कारण द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रही है, तो उस स्थिति में व्रत पारण सूर्योदय के बाद ही किया जाना चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखें कि एकादशी व्रत पारण हरि वासर में भी नहीं करना चाहिए. यहां हम बता दें कि द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई तिथि को हरि वासर कहा जाता है. और पारण करने के लिए व्रती को हरि वासर समाप्त होने का इंतजार करना चाहिए. ग्रंथों में हरि वासर में भी व्रत पारण करने की मनाही होती है. 

व्रत पारण करने से पहले स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा, आरती करें. इसके बाद किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं. उन्हें दान आदि देने के बाद ही व्रत का पारण करें. कहते हैं नियमों के अनुसार पारण करने पर ही एकादशी व्रत का फल मिलता है. 

पापाकुंशा एकादशी व्रत पारण समय (Papankusha Ekadashi Vrat Paran Timing)

पंचांग के अनुसार, पापांकुशा एकादशी तिथि 15 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 5 मिनट से प्रारंभ हुई है और यह तिथि 16 अक्टूबर दिन शनिवार की शाम 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगी. पापाकुंशा एकादशी व्रत 16 अक्टूबर को रखने वाले लोग व्रत का पारण 17 अक्टूबर, रविवार को करें. पापाकुंशा एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त 17 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 28 मिनट से सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक है. इस समय के बीच में व्रत पारण अवश्य कर लें. 

Papankusha Ekadashi 2021: पापांकुशा एकादशी व्रत से नहीं झेलनी पड़ती यमलोक की यातनाएं, इस दिन रखें इन बातों का ध्यान

Papankusha Ekadashi 2021: पापाकुंशा एकादशी व्रत आज, जानें पूजन विधि, पारण समय व महत्व

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget