एक्सप्लोरर

Padmini Ekadashi 2020: 28 सितंबर को पद्मिनी एकादशी व्रत का किया जाएगा पारण, जानें समय

Padmini Ekadashi 2020 Parana Date: पंचांग के अनुसार पद्मिनी एकादशी व्रत का पारण 28 सितंबर 2020 को किया जाएगा. एकादशी के व्रत में पारण का विशेष महत्व है. पारण नियमों का पालन न किया जाए तो इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है.

Padmini Ekadashi 2020: अधिक मास यानि पुरुषोत्तम मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी व्रत के नाम से जाना जाता है. इस एकादशी को बहुत ही विशेष माना गया है. चातुर्मास में अधिक मास का विशेष महत्व है. अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. अधिक मास को पुरुषोत्म मास भी कहते है.

इस मास का नाम भगवान विष्णु के नाम पर ही है. इसलिए पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित है. माना जाता है कि अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. एकादशी का व्रत भी भगवान विष्णु को समर्पित है. इसलिए अधिक मास में एकादशी व्रत और पूजा का कई गुणा लाभ प्राप्त होता है.

पद्मिनी एकादशी व्रत पारण नियम पद्मिनी एकादशी का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. पंचांग के अनुसार एकादशी के तिथि के लगते ही व्रत आरंभ हो जाता है. एकादशी व्रत में नियमों का विशेष महत्व बताया गया है. विधि पूर्वक करने से एकादशी के फल में वृद्धि होती है. एकादशी के व्रत में सभी प्रहरों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. एकादशी व्रत का पारण द्वादशी की तिथि को किया जाता है. पंचांग के अनुसार द्वादशी की तिथि 28 सितंबर 2020 को है. इस दिन एकादशी की तिथि का समापन प्रात: 08 बजकर बजे हो रहा है. इसलिए पद्मिनी एकादशी पारणा मुहूर्त 28 सितंबर 2020 को प्रात: 06 बजकर 12 मिनट 41 सेकेंड से प्रात: 08 बजकर 36 मिनट 09 सेकेंड तक है.

एकादशी व्रत के पारण में इन बातों का रखें ध्यान पद्मिनी एकादशी व्रत का पारण करने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए. पारण के बाद दान आदि का कर्म भी करना चाहिए. इस दिन आर्थिक रूप से कमजोर, कुष्ठ रोगी, अनाथ बच्चों की मदद करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. एकादशी का व्रत सुख समृद्धि लाता है. यह व्रत घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने में प्रभावशाली भूमिका निभाता है. जिस घर में भगवान विष्णु की पूजा विधि पूर्वक की जाती है वहां पर हमेशा सुख शांति बनी रहती है.

Chanakya Niti: कोई भी नया काम शुरू करने से पहले चाणक्य की इन बातों को जान लें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget