एक्सप्लोरर

Numerology: इन तारीखों में जन्में लोगों की ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, हो जाएं सावधान

Numerology: अंकशास्त्र से व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उनके अंदर पायी जाने वाली विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

Numerology: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, जिन लोंगों का जन्म किसी भी माह के 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है. उनका मूलांक 5 होता है. अंक 5 बुध ग्रह से प्रभावित होता है. बुध ग्रह को बुद्धि और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है. मूलांक 5 में कुछ ऐसे अवगुण या कमियां पाई जाती हैं जो उनके लिए काफी हानिकारक हो सकती हैं. ऐसे में उन कमियों को जानकर उन्हें दूर करके उनसे होने वाली हानियों से बचा जा सकता है. आइये जानें 5, 14 या 23 तारीखों में जन्मे लोगों में क्या-क्या कमियां होती हैं.

अहंकार और दिखावा: 5 मूलांक वालों लोगों में अंहकार और दिखावा करने की बहुत बड़ी कमी होती है. ये लोग अपने दिखावे के लिए बहुत अधिक फिजूलखर्ची करते हैं. जिससे इनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होती है. ऐसे में इन्हें अपने अंहकार और दिखावे को तुरंत छोड़ देना चाहिए.

आरामतलबी, आलस्य और उदासीनता: मूलांक 5 वाले लोग बहुत आराम तलब, उदासीन और आलसी किस्म के होते हैं. इन अवगुणों के कारण ये लोग अक्सर अपने कामों में विफल हो जाते हैं. इन्हें यदि आगे बढ़ना है तो तुरंत ही आरामतलबी, आलस्य और उदासीनता का परित्याग कर देना चाहिए.

बेहद स्वार्थी होना: 5, 14 या 23 तारीख में जन्में लोग बेहद मतलबी होते हैं. वे बिना स्वार्थ के किसी से कोई भी मतलब नहीं रखते हैं. उनकी यह अवसरवादिता उन्हें अपनो से ही नहीं  बल्कि दूसरों से भी दूर ही रखते है.

ओवर कॉन्फिडेंस: मूलांक 5 वाले लोगों में ओवर कॉन्फिडेंस की बहुत बड़ी कमी होती है. वे लोग अपने इस ओवर कॉन्फिडेंस के चलते अपना काफी नुकसान कर लेते हैं.

किसी पर शंका करना:  5 मूलांक वाले लोग किसी भी व्यक्ति पर निर्मूल शंका करने लगते हैं. इसकी वजह से इनके संबंध अक्सर लोगों से ख़राब होने लगते हैं. जो कि इनके हानि का कारण बनते हैं.  

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Asta 2026: 14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
Ramayan: राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!
राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!
Bipadtarini Puja 2026: बिपत्तारिणी पूजा क्यों होती है ? जुलाई में कब है ये, मां काली से गहरा नाता
बिपत्तारिणी पूजा क्यों होती है ? जुलाई में कब है ये, मां काली से गहरा नाता

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget