एक्सप्लोरर

Nishkramana Sanskar: बच्चे को बनाना है बुद्धिमान और बलवान, तो जरुर करें उसका निष्क्रमण संस्कार, जानें विधि

Nishkramana Sanskar: निष्क्रमण संस्कार से बच्चे के बल, बुद्धि और आयु में वृद्धि के लिए जरुरी माना गया है. आइए जानते हैं निष्क्रमण संस्कार कब और कैसे करें, इसका महत्व.

Nishkramana Sanskar: जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कार किए जाते हैं. इनमें छठा संस्कार निष्क्रमण संस्कार कहलाता है. ये नामकरण संस्कार के बाद किया जाता है. निष्क्रमण संस्कार को सूरज पूजा के नाम से भी जाना जाता है.

इसमें बच्चे को सूर्य देव के दर्शन कराए जाते हैं, माता बच्चे को साथ लेकर विधि विधान से सूर्य देव की पूजा करती है. निष्क्रमण संस्कार से बच्चे के बल, बुद्धि और आयु में वृद्धि के लिए जरुरी माना गया है. आइए जानते हैं निष्क्रमण संस्कार कब और कैसे करें, इसका महत्व.

निष्क्रमण संस्कार का महत्व (Nishkramana Sanskar Significance)

सनातन धर्म के अनुसार किसी भी मनुष्य का निर्माण पांच तत्वों से मिलकर होता है जो निम्न है- पृथ्वी, आकाश ,जल, अग्नि तथा वायु. इन पांचों ही तत्वों की मनुष्य के शरीर में मात्रा सही रूप में बनी रहे तथा इनकी उसके जीवन में कभी कोई कमी नहीं हो इसलिए निष्क्रमण संस्कार किया जाता है.

“निष्क्रमणादायुषो वृद्धिरप्युदृष्टा मनीषिभि:” - शास्त्रों के अनुसार शिशु की बल, बुद्धि और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने के लिए निष्क्रमण संस्कार जरुरी माना गया है.

निष्क्रमण संस्कार के लाभ (Nishkramana Sanskar Benefit)

जन्म के बाद बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए 6 माह तक घर में रखा जाता है. 6 महीने तक उसके शरीर में कई बदलाव आते हैं, वह नए वातावरण से रूबरू होने में समक्ष हो जाता है. ऐसें निष्क्रमण संस्कार के दौरान बच्चे को घर से बाहर निकाल कर सूर्य, वायु तथा आकाश के दर्शन करवाए जाते हैं और ताकि वह बाहरी दुनिया के वातावरण से लड़ने में सक्षम हो जाए.

निष्क्रमण संस्कार की विधि (Nishkramana Sanskar Vidhi)

निष्क्रमण संस्कार में सूर्य-चंद्रमा समेत अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है. इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद बच्चे की माता जल में रोली, गुड़, लालपुष्प मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. बच्चे को सूर्य देव के दर्शन कराएं. फिर गणेश जी, गाय, सूर्यदेव, अपने पितरों, कुलदेवताओं को मीठे का भोग लगाएं. चंद्रोदय के समय बच्चे को चंद्रमा के दर्शन कराएं. अर्थवेद में इस संस्कार से संबंधित एक मंत्र है जिसका वर्णन किया गया है. पूजा के दौरान उसका जाप करें.

शिवे ते स्तां द्यावापृथिवी असंतापे अभिश्रियौ।

शं ते सूर्य आ तपतुशं वातो वातु ते हृदे।

शिवा अभि क्षरन्तु त्वापो दिव्या: पयस्वती:।।

अर्थात् - निष्क्रमण संस्कार के समय देवलोक से लेकर भू लोक तक कल्याणकारी, सुखद व शोभा देने वाला रहे. शिशु के लिए सूर्य का प्रकाश कल्याणकारी हो व शिशु के हृद्य में स्वच्छ वायु का संचार हो. पवित्र गंगा यमुना आदि नदियों का जल भी तुम्हारा कल्याण करें.

Sawan Somwar 2023: सावन का दूसरा सोमवार कब ? नोट करें डेट, इसी दिन है सोमवती अमावस्या

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Parana LIVE: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget