एक्सप्लोरर

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी व्रत आज है, महाभारत की कथा में भी मिलता है वर्णन, भीम ने रखा था ये व्रत

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी का व्रत कठिन के साथ ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस एक एकादशी को करने से साल में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रतों का पुण्यफल प्राप्त होता है. जानिए इस एकादशी का महत्व.

Nirjala Ekadashi 2023: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इसे हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण व्रत माना गया है. हर महीने दो एकादशी तिथि पड़ती है. इस तरह से पूरे साल में कुल 24 और अधिकमास में कुल 26 एकादशी तिथि पड़ती है.

साल में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रतों को अलग-अलग नामों से जाना जाता है और सभी का अपना विशेष महत्व भी होता है. लेकिन सभी एकादशी में निर्जला एकादशी व्रत को कठोर और महत्वपूर्ण व्रत माना गया है. पंचांग के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है.

कब है निर्जला एकादशी 2023

  • निर्जला एकादशी व्रत: बुधवार, 31 मई 2023
  • ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष एकादशी प्रारंभ: मंगलवार 30 मई दोपहर 01 बजकर 07 मिनट से
  • ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष एकादशी समाप्त: बुधवार 31 मई 2023 दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर
  • निर्जला एकादशी व्रत का पारण मुहूर्त: गुरुवार 01 जून 2023 सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 08 बजकर 10 मिनट तक

भीम ने भी रखा था निर्जला एकादशी का व्रत

महाभारत के महाबली भीम ने भी इस एकादशी व्रत को रखा था. इसलिए निर्जला एकादशी को भीम एकादशी या भीमसेन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है कि अगर आप सभी एकादशी का व्रत नहीं रख पाते हैं तो केवल निर्जला एकादशी के व्रत को करने से सभी एकादशी व्रतों के समान फल मिलता है.

एकादशी व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, भीमसेन को अत्यधिक भूख लगती थी, जिस कारण वो सभी एकादशी का व्रत रखने में असमर्थ थे. तब वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास जी ने भीम को निर्जला एकादशी के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने भीम से कहा कि, हे भीमसेन! अगर आप सभी एकादशी का व्रत नहीं कर पाते तो ज्येष्ठ शुक्ल में पड़ने वाली निर्जला एकादशी का व्रत करें.

इस एकादशी में पूरे दिन अन्न-जल का त्याग करना पड़ता है. केवल निर्जला एकादशी के व्रत करने आपको सभी एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त होगा. वेद व्यास जी की आज्ञानुसार भीमसेन ने भी निर्जला एकादशी का व्रत रखा. व्रत के प्रभाव से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई.

ये भी पढ़ें: कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा...इस कहावत का दुर्योधन और उसकी पत्नी से है गहरा नाता, कैसे? यहां जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devshayani Ekadashi 2026: सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु
सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु
Devshayani Ekadashi: चातुर्मास से पहले घर के ये 3 कोने बदल देंगे आपकी किस्मत! जानिए देवशयनी एकादशी के अचूक उपाय
क्या आपके घर में भी रुकता नहीं पैसा? चातुर्मास शुरू होने से पहले करें ये छोटा सा वास्तु काम
Chhaya Someswara Temple: 1400 साल पुराना वो अलौकिक मंदिर, जहां शिवलिंग पर मंडराती है 'राहु-केतु' और सूर्य-चंद्र की रहस्यमयी छाया!
Chhaya Someswara Temple: 1400 साल पुराना वो अलौकिक मंदिर, जहां शिवलिंग पर मंडराती है 'राहु-केतु' और सूर्य-चंद्र की रहस्यमयी छाया!
Sawan 2026: सावन में पार्थिव शिवलिंग पूजा का क्या है धार्मिक महत्व? जानें बनाने के नियम और बेलपत्र पर स्थापना की सही विधि
क्या आप जानते हैं बेलपत्र पर कैसे बनाया जाता है पार्थिव शिवलिंग? जानें सही नियम और विधि

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget