एक्सप्लोरर

Navratri 2022 Navami: नवरात्रि की महानवमी कब है ? इस दिन ये 3 काम करने से मां होंगी प्रसन्न

Navratri 2022 Kanya Pujan: नवरात्रि में हर दिन का अपना महत्व है लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि ज्यादा महत्वपूर्ण मानी गई है. जानते हैं शारदीय नवरात्रि की नवमी कब है और इस दिन क्या काम करने चाहिए.

Shardiya Navratri 2022 Navami date and Time: देवी दुर्गा इस संसार का आधार है. ममता का रूप मां भवानी शोकविनाशिनी मानी जाती है. नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नौ दिनों में जो सच्चे मन से मां अंबे की आराधना करता है उसके भय, रोग, दोष का नाश हो जाता है.

नवरात्रि में हर दिन का अपना महत्व है लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि ज्यादा महत्वपूर्ण मानी गई है. शास्त्रों के अनुसार इन दो दिनों में देवी की उपासना का फल पूरे नवरात्रि के व्रत-पूजा के समान माना गया है. आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की नवमी  किस दिन और इस दिन का महत्व.

नवरात्रि 2022 नवमी कब ? (Shardiya Navratri 2022 Navami Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 3 अक्टूबर 2022 को शाम 4 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ हो रही है. अगले दिन 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा. उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की नवमी 4 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी.

शारदीय नवरात्रि 2022 नवमी मुहूर्त (Shardiya Navratri 2022 Navami Vrat parana muhurat)

  • हवन मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 21 - दोपहर 02 बजकर 20 (4 अक्टूबर 2022), अवधि - 8 घंटे
  • अश्विन नवरात्रि व्रत का पारण - 02 बजकर 20 मिनट के बाद किया जाएगा (4 अक्टूबर 2022)

नवरात्रि महानवमी पर क्या करें ? (Navratri Maha Navami Significance)

  • अश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि नवरात्रि महोत्सव का समापन दिन होता है. इस दिन मां दुर्गा के नौवें रूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है.
  • महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है. नौ कन्याओं का इस दिन के भोजन के लिए आमंत्रित करना चाहिए. इन सभी को मां दुर्गा के नौ रूप मानकर पूजन किया जाता है. पूजन-भोजन के पश्चात नौ कन्याओं और एक बटुक(बालक) को उपहार भेंट करना चाहिए. कहते हैं कन्या पूजन से पूरे नवरात्रि की पूजा का दोगुना फल मिलता है.
  • नवरात्रि की नवमी पर हवन करने का विधान है. इसमें देवी से सहस्त्रनामों का जाप करते हुए हवन में आहूति दी जाती है. मान्यता है नवमी पर हवन करने से नौ दिन के तप का फल कई गुना और शीघ्र प्राप्त होता है.

Navratri 2022 Totke: नवरात्रि में आज मां चंद्रघंटा की पूजा के बाद करें 10 रुपये का ये टोटका, आर्थिक समस्या से मिलेगी राहत

Navratri Haldi Upay: नवरात्रि में एक चुटकी हल्दी से पूरी होगी हर मुरादें, रात में करना होगा सिर्फ एक उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी चेतावनी, अगर बिना रजिस्ट्रेशन जा रहे हैं अमरनाथ तो पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर
अमरनाथ यात्रा 2026, बर्फ का शिवलिंग पिघलने की खबरों के बीच भक्तों का सैलाब, 6 दिनों में टूटा रिकॉर्ड, दर्शन करने वालों में 28% की भारी बढ़ोतरी
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget