एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि से कैसे अलग है ? साल 2024 में कब हैं ये दोनों नवरात्रि

Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि दोनों में ही मां दुर्गा की पूजा की जाती है लेकिन इन दोनों नवरात्रि का विशेष महत्व है. जानें चैत्र-शारदीय नवरात्रि साल 2024 में कब शुरू होगी

Navratri 2024: साल में चार बार नवरात्रि का त्योहार आता है. हिंदू कैलेंडर के पहले महीने चैत्र में पहली नवरात्रि मनाई जाती है. इसके बाद आषाढ़ में गुप्त नवरात्रि फिर अश्विन माह में शारदीय नवरात्रि और आखिरी माघ महीने में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है.

गुप्त नवरात्रि में जहां 10 महाविद्याओं की पूजा होती है तो वहीं चैत्र-शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की 9 देवियों को समर्पित है. इस साल चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि कब मनाई जाएगी, क्या हैं दोनों में अंतर और महत्व, आइए जानते हैं.

चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि 2024 में कब ? (Chaitra and Shardiya Navratri 2024)

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से शुरू होगी और समापन 17 अप्रैल को होगा.

शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से आरंभ होगी. वहीं इसकी समाप्ति 11 अक्टूबर को होगी.

चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में अंतर

  • चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के 9 दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना होती है लेकिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर राम नवमी मनाई जाती है. इस दिन श्रीराम का जन्म हुआ था. वहीं शारदीय नवरात्रि के 9 दिन देवी दुर्गा ने संसार के कल्याण के लिए महिषासुर से युद्ध कर दसवें दिन उसका वध किया था. इस दिन श्रीराम ने लंकापति रावण का संहार कर धर्म की पुन: स्थापना की थी. ये दिन दशहरा (विजयादशमी) के नाम से जाना जाता है. 
  • शारदीय नवरात्रि को सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति हेतु मनाया जाता है जबकि चैत्र नवरात्रि को आध्‍यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति, सिद्धि, मोक्ष हेतु मनाया जाता है.
  • चैत्र नवरात्रि में वसंत और ग्रीष्म ऋतु होती है तो वहीं शारदीय नवरात्रि में जाड़ा रहता है. शारदीय नवरात्रि के अधिकांश रीति-रिवाज एवं अनुष्ठानों का पालन चैत्र नवरात्रि में भी किया जाता है. शारदीय नवरात्रि के दौरान सन्धि पूजा, दुर्गा पूजा अधिक लोकप्रिय हैं.
  • चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है. वहीं शारदीय नवरात्रि पितृ पक्ष अमावस्या यानी सर्व पितृ अमावस्या के अगले दिन से आरंभ होती है.

Chaitra Navratri 2024: साल 2024 में चैत्र नवरात्रि कब है ? डेट, घटस्थापना मुहूर्त, मां की सवारी, जानें संपूर्ण जानकारी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget