एक्सप्लोरर

Navgrah Pooja: नवग्रह की शांति से संवरेगा जीवन, पढ़िए संपूर्ण पूजा विधि

Navgrah Pooja: शनिदेव, सूर्य, गुरु, मंगल, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु-केतु को नवग्रह कहा जाता है. इन ग्रहों को शांत रखने के लिए विशेष पूजा अर्चना की जरूरत होती है. जानिए किस ग्रह की कैसे पूजा करें.

Navgrah Pooja: नौ ग्रहों के आशीर्वाद के लिए नवग्रह पूजा (Navgrah Puja) जरूरी मानी जाती है. मान्यता है कि दुर्भाग्य हटाने के लिए नौ ग्रहों के सभी नकारात्मक प्रभाव दूर करने और सुख-शांति के लिए नवग्रह पूजा होती है. जीवन में सफलता के लिए घर पर नवग्रह पूजा कराने का विशेष महत्व रहता है. नवग्रह वे प्रमुख ग्रह हैं, जिनका हमारे जीवन में बहुत महत्व है. ये मनुष्य की नियति तय करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं. नौ ग्रहों की अलग-अलग महत्ता है. ये ग्रह विशेष फलदायक होते हैं. इसलिए इनके पूजा का बहुत महत्व होता है.

सूर्य 
सूर्य की पूजा से साहस-ताकत बढ़ती है. शत्रुओं पर प्रभुत्व, सफलता और यश, स्वास्थ्य और समृद्धि मिलती है. पुराने मर्ज भी दूर होते हैं. सूर्य की पूजा के दौरान ॐ हृां हीं सः सूर्याय नमः मंत्र का 7000 बार जाप करना चाहिए.

चंद्रमा
चंद्रमा की पूजा से मानसिक शांति, आकर्षक व्यक्तित्व, भावनाओं पर नियंत्रण होता है. यह धन, प्रसिद्धि और जीवन में सफलता के लिए फायदेमंद है.
मंत्र: 11000 बार ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः का जाप करें.

मंगल 
मंगल पूजा स्वास्थ्य, धन, शक्ति और समृद्धि देती है. दुर्घटनाओं, वारदात, हमले या कारावास की आशंका घटाती है. इसके लिए ॐ क्रां क्रीं क्रों सः भौमाय नमः मंत्र का जाप 10000 बार करें.

बुध 
बुध की पूजा से ज्ञान, व्यावसायिक सफलता और वृद्धि मिलती है. धन, तंत्रिका तंत्र और शरीर के कार्यों से संबंधित बीमारियों से राहत मिलती है. इसके लिए मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रों सः बुधाय नमः का जाप 9000 बार करना चाहिए.

बृहस्पति 
बृहस्पति की पूजा नकारात्मक, बुरी भावनाएं दूर करती है. पुण्य शक्ति और वीरता देती है. स्वास्थ्य और दीर्घायु, उच्च शिक्षा और दार्शनिक कौशल, धन और भाग्य, संतान संबंधी आशीर्वाद और धार्मिक प्रवृत्ति प्रदान करती हैं. इसके लिए मंत्र 19000 बार ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों सः गुरुवै नमः मंत्र का जाप करें.

शुक्र 
शुक्र की पूजा अच्छे और मजबूत प्रेम और रिश्तों, लंबी उम्र, धन समृद्धि, शिक्षा, कला में उन्नति का आशीर्वाद देती है. इसके लिए मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रों सः शुक्राय नम: का 16000 बार जाप करें.

शनि 
शनि की पूजा मानसिक शांति, स्वास्थ्य ,खुशी और समृद्धि को बढ़ावा देती है. यह विपत्तियों के कारण कठिनाई की तीव्रता घटाने के लिए महत्वपूर्ण है. इसके लिए मंत्र: ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनैश्चराय नम:मंत्र का जाप, संध्या समय कुल 23000 बार किया करें.

राहु 
राहु की पूजा दीर्घायु, शक्ति वृद्धि चीजों की गहरी समझ और उच्च सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान करती है. इसके लिए मंत्र: ॐ भ्रां भ्रीं भ्रों सः राहवे नमः मंत्र का जाप 18000 बार करें.

केतु
केतु की पूजा स्वास्थ्य, धन, भाग्य, घरेलू खुशी और भक्त की समृद्धि को बढ़ावा देती है. इस पूजा से जहरीले पदार्थों से होने वाली संपत्ति और मृत्यु के नुकसान की आशंका कम होती है. इसके लिए मंत्र ॐ स्रां स्रीं स्रों सः केतवे नमः मंत्र का जाप 17000 बार करें.

इन्हें पढ़ें
नवग्रह शांति : शनिदेव, मंगल, राहु, केतु जैसे ग्रहों को इन मंत्रों से कर सकते हैं शांत

Shani Margi 2021: शनि पिता पर हुए क्रोधित तो सूर्य देव पड़ गए काले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 July 2026: चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में अनोखा दान, दिवंगत पति और बेटों की आत्मशांति के लिए बुजुर्ग महिला ने चढ़ाए ₹3 करोड़
काशी विश्वनाथ मंदिर में अनोखा दान: दिवंगत पति और बेटों की आत्मशांति के लिए बुजुर्ग महिला ने चढ़ाए ₹3 करोड़
Pandharpur Wari 2026: पंढरपुर वारी क्या है ? जुलाई में कब है ये, देखें इसका धार्मिक महत्व और इतिहास
पंढरपुर वारी क्या है ? जुलाई में कब है ये, देखें इसका धार्मिक महत्व और इतिहास

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget