एक्सप्लोरर

Nanda Saptami 2022: 30 नवंबर का दिन है खास, इस दिन सूर्य की पूजा से दूर होंगे कष्ट, जानें कब है नंदा सप्तमी?

Nanda Saptami 2022: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को नंदा सप्तमी के नाम से जाना जाता है. इस दिन सूर्यदेव, भगवान गणेश, मां नंदा की पूजा की जाती है. जानते हैं नंदा सप्तमी की तारीख, मुहूर्त

Nanda Saptami 2022: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को नंदा सप्तमी के नाम से जाना जाता है. इस दिन खासतौर पर सूर्यदेव, भगवान गणेश और मां नंदा की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन इन देवी-देवताओं की आराधना से दिव्य ज्ञान की प्राप्ति होती है और तेजस्वी होने का वरदान मिलता है. नंदा देवी जगत जननी मां पार्वती का ही स्वरूप हैं. पूजा के अलावा इस दिन दान का भी विशेष महत्व है. आइए जानते हैं इस साल नंदा सप्तमी की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि.

नंदा सप्तमी 2022 कब (Nanda Saptami 2022 Date)

नंदा सप्तमी इस साल 30 नवंबर 2022 को है. हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 29 नवंबर 2022 को सुबह 11 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी. अगले दिन 30 नवंबर 2022 को सुबह 08 बजकर 58 मिनट पर सप्तमी तिथि का समापन होगा. ज्योतिष ग्रंथों में सूर्य सप्तमी तिथि के स्वामी माने गए हैं, इसलिए शुक्लपक्ष की सप्तमी पर उगते हुए सूरज को जल चढ़ाने की परंपरा है.

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:10 - सुबह 06:04

नंदा सप्तमी महत्व (Nanda Saptami Significance)

नारद पुराण के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य के लिए 'मित्र व्रत' करने का वर्णन है. पुराणों के वर्णित है कि कश्यप ऋषि के तेज और अदिति के गर्भ से मित्र नाम के सूर्य ने जन्म लिया था. इसलिए नंदा सप्तमी के दिन सूर्य के मित्र रूप की पूजा की जाती है.  मान्यता है जो इस तिथि पर दिनभर व्रत रखकर, सूर्य की उपासना और फिर ब्राह्मण भोजन करवाता है उसके आत्मविश्वास और आयु में वृद्धि होती है और बीमारियों से छुटकारा मिलता है. तमाम तरह के दोषों का नाश होता है. नंदा सप्तमी में गर्म कपड़े, गुड़, लाल चंदन, तांबे के बर्तन का दान करने से बुद्धि और बल में बढ़ोत्तरी होती है.

नंदा सप्तमी पर कैसे करें पूजन (Nanda Saptami Puja vidhi)

  • नंदा सप्तमी पर प्रात: काल दैनिक क्रिया से निवृत होकर ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य को जल अर्पित करें.
  • इसके लिए तांबे के लौटे में लाल फूल, लाल चंदन, जल, अक्षत डालें और ऊँ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें.
  • संभव हो तो इस दिन व्रत करें. सूर्य पूजा के बाद भगवान गणेश और मां नंदा का ध्यान करते हुए देवी पार्वती को षोडोपचार से पूजन करें. उनसे सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना करें.
  • इस दिन जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान दें. व्रत में नमक युक्त भोजन ग्रहण न करें.

Panchak November 2022: नवंबर में इस दिन से लग रहें हैं पंचक, 5 दिन तक न करें ये काम, हो सकता है नुकसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget