एक्सप्लोरर

Maa Kali: मां काली के इन रहस्यमयी मंदिरों के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Maa Kali Temple: नवरात्रि में सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा आराधना की जाती है. नवरात्रि के मौके पर जानिए मां काली के 5 ऐसे चमत्कारी मंदिर जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं.  

Maa Kali: मां काली, जिन्हें कालिका के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू धर्म में मां काली का महत्वपूर्ण स्थान है, जिनको समय, मृत्यु, हिंसा, कामुक, महिला सशक्तिकरण और मातृ प्रेम का प्रतीक माना जाता है. काली मां की कई कहानियां प्रचलित है. आज हम आपको मां काली के 5 ऐसे रहस्यमय मंदिरों के बारे में बताएंगे, जिससे जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. जानते हैं इन मंदिरों के बारे में


Maa Kali: मां काली के इन रहस्यमयी मंदिरों के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

आगरा का कालीबाड़ी मंदिर
उत्तर प्रदेश के आगरा में काली मां का रहस्य मंदिर बना हुआ है. जिसका नाम कालीबाड़ी मंदिर है. ये मंदिर लगभग 200 साल पुराना है. जिसको लेकर मान्यता है कि मंदिर में स्थापित एक चमत्कारिक घट जिसका पानी कभी खत्म नहीं होता है और नहीं उस पानी में किसी भी तरह के कीड़े पनपते हैं. मंदिर की स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों बताते हैं कि इस मंदिर का निर्माण लगभग 200 साल पहले हुआ था. इस मंदिर में रखे घट का पानी कभी भी खत्म नहीं होता है. 


Maa Kali: मां काली के इन रहस्यमयी मंदिरों के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

जॉय मां शामसुंदरी काली मंदिर 
मां काली का दूसरा चमत्कारिक मंदिर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बना है. इस मंदिर का नाम जॉय मां शामसुंदरी काली मंदिर है. इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां रोजाना मां काली मंदिर के अंदर टहलती है. लोगों का तो यहां तक भी कहना है कि मंदिर के अंदर मां काली के चलने की और उनकी पायल की आवाज आती है. जब मंदिर के पुजारी सुबह मंदिर के पट खोलते हैं, तो मां काली के पैरों में धूल लगी होती है. जिसे मंदिर के पुजारी रोजाना साफ करते हैं.
मां के काली के इस मंदिर को लेकर ये तक कहा जाता है कि जब कोई भक्त मां की मूर्ति के आगे रोता है, तो मां काली की प्रतिमा भी कुछ अलग सी दिखाई देने लगती है. ऐसा लगता है मां काली रो रही है. 


Maa Kali: मां काली के इन रहस्यमयी मंदिरों के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

कालीघाट काली मंदिर
कालीघाट काली मंदिर पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता में स्थित है. 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ कालीघाट का काली मंदिर भी है. मां काली के भक्तों के लिए ये मंदिर बेहद खास है. मंदिर में मां काली की प्रचण्ड रूप की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाती है. माता काली के इस मंदिर में मां काली की प्रतिमा को देखेंगे तो, प्रतिमा में मां काली की जिह्वा सोने की बनी हुई है. 


Maa Kali: मां काली के इन रहस्यमयी मंदिरों के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

काली खोह मंदिर
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्य पर्वत पर मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और मां काली का मंदिर विराजमान है. महाकाली के इस मंदिर का नाम काली खोह मंदिर है, जो तंत्र साधना के लिए काफी प्रचलित है. नवरात्रि के सातवें दिन इस मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा साधना की जाती है. इस मंदिर को लेकर प्रचलित कहानियां कहती है कि जब रक्तबीज ने अपने ताकत से स्वर्ग लोक सभी देवताओं को निकाल दिया था, तब सभी देवताओं ने विंध्यवासिनी ने मां काली का रूप धारण किया था. जिसके बाद मां काली ने रक्तबीज का वध किया था. इस मंदिर में आने वाले भक्तों का कहना है कि आप चाहे जितना प्रसाद चढ़ा दीजिए, ये प्रसाद कहां जाता है इस बात का रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया. 


Maa Kali: मां काली के इन रहस्यमयी मंदिरों के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

माता बसैया का मंदिर
उत्तर प्रदेश के मुरैना जिले मुख्यालय से 15 किलो मीटर दूर माता बसैया का मंदिर बना हुआ है. जिसे लोग मां काली के नाम से भी बुलाते हैं. ये मंदिर करीब 200 साल पुराना बताया जाता है. मंदिर को लेकर मान्यता है कि चैत्र मास की नवरात्रि में माता को झंडा चढ़ाने से सभी तरह की मनोकामना पूर्ण हो जाती है. 

यह भी पढ़ें - शारदीय नवरात्रि पर घटस्थापना मुहूर्त और इस पर्व से जुड़ी विशेष जानकारी यहां पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Meen Saptahik Rashifal 5-11 July 2026: मीन राशि वालों के लिए बड़ा अलर्ट! इस सप्ताह एक छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है मुश्किलें
मीन राशि वालों के लिए बड़ा अलर्ट! इस सप्ताह एक छोटी लापरवाही बढ़ा सकती है मुश्किलें

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget