एक्सप्लोरर

अकबर के पैदा होने से पहले पिता हुमायूं ने ज्योतिषियों की खड़ी कर दी थी फौज, जानें कितने ज्योतिषियों ने बनाई थी मुगल सम्राट की कुंडली

Mughal Emperor Akbar Horoscope: अकबर इतिहास के सबसे चर्चित मुगल बादशाह हैं, जिनका 16वीं शताब्दी में हुआ था. कहा जाता है कि हुमायूं ने अपने बेटे की जन्म कुंडली एक नहीं बल्कि कई ज्योतिषियों से बनवाई थी.

Mughal Emperor Akbar Horoscope: बादशाह अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर (Jalal-ud-din Muhammad Akbar) था. इनका जन्म 25 अक्टूबर 1542 को अमरकोट में हुआ था. अकबर को इतिहास के सबसे चर्चित मुगल सम्राटों (Mughal Emperor) में एक माना जाता है. शहजादे अकबर के जन्म के समय उनके पिता हुमायूं (Humayun) अमरकोट से तकरीबन तीस मील दूर थे.

लेकिन अकबर के जन्म से पहले ही पिता हुमायूं ने उनके लिए ज्योतिषियों की लाइन लगा रखी थी और अकबर का जन्म भी ज्योतिष के अनुसार शुभ समय में हुआ था. जन्म के बाद ज्योतिषियों से अकबर की कुंडली भी बनवाई गई थी. लेकिन एक-दो नहीं बल्कि मुगल सम्राट अकबर की जन्मकुंडली कई ज्योतिषियों ने बनाई थी. आइये जानते हैं कितने ज्योतिषियों ने बनाई थी अकबर की कुंडली.

जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का जन्म

अकबर के जन्म के समय मुगल साम्राज्य के शाही ज्योतिषी मुल्ला चांद महल में ही मौजूद थे. जब अकबर की मां मरियम मकानी हमीदा बानो को तीव्र प्रसव पीड़ा हुई तो उनके प्रसव की तैयारी की जाने लगे. लेकिन मुल्ला चांद के अनुसार वह अशुभ समय था. इसलिए उन्होंने कहा कि, क्या किसी भी तरह अभी प्रसव को रोका जा सकता है? क्योंकि महज चंद लम्हों में ऐसा शुभ समय शुरू होगा, जोकि हजार साल में भी नहीं आता है. इधर मरियन मकानी की तबियत बिगड़ने लगी लेकिन वह थोड़ी देर के लिए नींद में चली गई और इस तरह से अशुभ समय बीत गया.

कितने ज्योतिषियों ने बनाई अकबर की कुंडली

सम्राट अकबर की पैदाइश के बाद महल में जश्न का माहौल था. कुछ ही दिनों में पिता हुमायूं भी महल लौट आए. उन्होंने खानदान के बुजुर्ग अहमदे के कहने पर ही अपने शहजादे का नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर रखा. एक प्रतिष्ठित प्रकाशन में छपी शाजी जमां की किताब ‘अकबर’ में इस बात का जिक्र किया गया है कि, हुमायूं ने बेटे अकबर की कुंडली कई ज्योतिषियों से बनवाई थी.

सबसे पहले महल के शाही ज्योतिषी मुल्ला चांद ने यूनानी तरीके से कुंडली बनाई.
इसके बाद ज्योतिषी ज्योतिक राय ने हिन्दुस्तानी तरीके से अकबर की कुंडली बनाई.
दो ज्योतिषियों के कुंडली बनाने के बाद गणित के माहिर मीर फतहुल्ला शीराजी ने फारसी और यूनानी तरीके से अकबर की कुंडली बनाई.
वहीं शेख अबुल फजल के अनुसार, हिंदुस्तानी ज्योतिष की कुंडली के मुताबिक अकबर की कुंडली सिंह राशि लग्न की है.

ये भी पढ़ें: Budh Gochar 2024: 20 फरवरी तक मकर में रहकर बुध किन राशियों को पहुंचाएंगे लाभ और त्रिग्रही योग का क्या होगा प्रभाव, जानिए

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget