एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: सफलता पाने के लिए अपनाएं भगवान गणेश के ये विशेष गुण, कठिन मार्ग भी हो जाएगा आसान

Safalta Ki Kunji: भगवान गणेश की पूजा तो हम सभी करते हैं. लेकिन उनके श्रेष्ठ गुणों को अनदेखा कर देते हैं. गणेश जी के विशेष गुणों से कई सीख मिलती है. सफलता पाने के लिए गणेश जी के ये गुण बहुत काम आएंगे.

Safalta Ki Kunji, Motivational Thoughts In Hindi: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव कहा जाता है. किसी भी शुभ काम में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है. गणेश जी की पूजा करने से सारी बाधाएं दूर होती है.

हम सभी भगवान गणेश की पूजा तो करते हैं. लेकिन उनके विशिष्ट और विशेष गुणों को अपनाते नहीं. भगवान गणेश के गुणों को अपनाने से जीवन में नई सीख मिलती है जोकि सफलता हासिल करने में सहायक होते हैं. गणेश भगवान के गुणों में सफलता का मंत्र समाहित है, जिसे अपनाने से सफलता आपके कदम चूमेगी और कठिन मार्ग भी आसान हो जाएगा. जानते हैं सफलता पाने के लिए भगवान गणेश के विशेष गुणों के बारे में.

अच्छा श्रोता बनना: भगवान गणेश के कई गुणों में एक है एक अच्छा श्रोता बनना और इस गुण को आपको जरूर अपनाना चाहिए. क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हम सामने वाले की पूरी बात सुनते नहीं और अपनी बात कहने लगते हैं, जिससे कि कभी-कभी अपमानित भी होना पड़ता है. गणेश जी के बड़े-बड़े हाथी के कान इस बात का संदेश है कि, अच्छा श्रोता होना कितना आवश्यक होता है. इसलिए सफलता पाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि पहले सुना जाए और फिर उसी के अनुसार उसका जवाब दिया जाए.

धैर्यवान होना: गणेश जी का दूसरा विशेष गुण है धैर्यवान बनना. किसी विपरीत या कठिन परिस्थिति में धैर्य ही आपके काम आता है. जबकि आमतौर पर लोग ऐसी परिस्थिति आने पर अपना धैर्य ही खो बैठते हैं और इससे नुकसान भी झेलना पड़ता है. इसलिए भगवान गणेश से हर किसी को धैर्यपूर्वक निर्णय लेने के गुण को अपनाना चाहिए.

छोटे-बेड़ का भेद न कर सबको समान सम्मान देना: भगवान गणेश ने कभी भी छोटे और बड़े में कोई भेदभाव नहीं किया. इसका उदाहरण यह है कि उन्हें जितना प्रेम नंदी से रहा उतना ही प्रेम उन्होंने मूषक को भी दिया. गणेश जी के इस गुण से आप यह सीख ले सकते हैं कि सबका सम्मान करना और सबके प्रति विनम्र रहना ही सफलता की कुंजी है.

शांतचित्त रहना: शांत रहना आपके गहन सोच को दर्शाता है. साथ ही शांत रहकर आप अपने फैसले भी सही ढंग से ले पाते हैं. सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए भगवान गणेश के इस गुण को अपनाना बेहद जरूरी है.

अपनी कमियों को स्वीकारना: कोई व्यक्ति कभी पूर्ण नहीं होता है. लेकन आमतौर पर लोग इस बात को स्वीकार नहीं करते. लोग अपनी कमियों को नजरअंदाज कर देते हैं या फिर उसे स्वीकार ही नहीं करते. लेकिन अपनी खामियों को अपनी ताकत समझकर स्वीकारना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Safalta Ki Kunji: सफलता की कुंजी को प्राप्त करने के लिए भगवान हनुमान से सीखें संयमित जीवन के ये अचूक सूत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Devshayani Ekadashi: चातुर्मास से पहले घर के ये 3 कोने बदल देंगे आपकी किस्मत! जानिए देवशयनी एकादशी के अचूक उपाय
क्या आपके घर में भी रुकता नहीं पैसा? चातुर्मास शुरू होने से पहले करें ये छोटा सा वास्तु काम
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: साल की सबसे बड़ी देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश, करें मंगलकामनाएं
साल की सबसे बड़ी देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश, करें मंगलकामनाएं
Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget