एक्सप्लोरर

Mohini Ekadashi 2025 Vrat Paran: मोहिनी एकादशी पारण के समय न करें ये गलती, रुठ जाते हैं भगवान नहीं मिलता है पूरा फल

Mohini Ekadashi 2025 Vrat Paran: मोहिनी एकादशी व्रत का पारण आज यानि 9 मई, शुक्रवार को किया जाएगा. यहां जानें व्रत के नियम और पारण का सही समय.

Mohini Ekadashi 2025 Vrat Paran: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है. साल में कुल 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं. जिसमें हर माह में 2 एकादशी के व्रत आते हैं. पहला कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई 2025, गुरुवार को रखा गया, एकादशी व्रत का पारण आज यानि 9 मई, शुक्रवार के दिन किया जाएगा.

एकादशी के व्रत को समाप्त करने को पारण कहते हैं. एकादशी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है. एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना जरूरी होता है. अगर अभी ऐसी स्थिति बने की द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो गयी हो तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद ही करना चाहिए.

ऐसी मान्यता है कि द्वादशी तिथि के भीतर पारण न करना पाप करने के समान होता है. पारण सही समय पर ना करें से भगवान रूठ  सकते हैं. साथ ही एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान भी नहीं करना चाहिए. जो श्रद्धालु व्रत कर रहे हैं उन्हें व्रत तोड़ने से पहले हरि वासर समाप्त होने की प्रतीक्षा करनी चाहिये. हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि है. 

आज कब करें मोहिनी एकादशी व्रत का पारण?

  • 9 मई को मोहिनी एकादशी का व्रत पारण करने का समय सुबह 05:34 - 08:16 तक रहेगा
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - दोपहर 2.56 मिनट

एकादशी व्रत तोड़ने के लिए सबसे उपयुक्त समय सुबह का होता है. अगर कोई सुबह मुहूर्त के समय पारण नहीं कर पाए तो उसे मध्याह्न के बाद पारण करना चाहिए. 

आरंभ है प्रचंड...पाकिस्तान के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' अंत नहीं आरंभ है!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

'तविशी चोपड़ा कालरा' को टीवी और डिजिटल में काम करने का 10 साल का अनुभव है. इनकी ज्योतिष और धर्म में विशेष रूचि है.बीते 3 सालों से ये ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो,वास्तु, धर्म,अध्यात्म पर निरंतर लेखन कार्य कर रही हैं. इन्होने पत्रकारिता की पढ़ाई की है. ये अपने लेखन से लोगों की लाइफस्टाइल को आसान बनाने के लिए प्रयासरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
Tulsidas Jayanti 2026: 500 साल बाद भी हर संकट का अचूक इलाज क्यों हैं तुलसीदास जी की चौपाइयां?
तुलसीदास जयंती 2026: संकट की घड़ी में क्यों जरूरी है मानस का पाठ? जानिए मन को शांत करने वाले 5 सूत्र

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget