एक्सप्लोरर

Mauni Amavasya 2023: साल की पहली अमावस्या पर एक खास काम करने से दूर होगी शनि पीड़ा, जानें महत्व और कथा

Shanishchari Amavasya 2023: माघी अमावस्या 21 जनवरी 2023 को है.इस दिन शनिश्चरी अमावस्या और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग अमावस्या के महत्व को दोगुना कर रहा है. जानते हैं मौनी अमावस्या का मुहूर्त और कथा.

Mauni Amavasya 2023: साल 2023 की पहली अमावस्या यानी कि माघ अमावस्या (Magh Amavasya) बहुत खास मानी जा रही है. माघी अमावस्या 21 जनवरी 2023, शनिवार को है. इसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं.

इस दिन शनिवार होने से ये शनिश्चरी अमावस्या भी कहलाएगी. माघ की अमावस्या और पूर्णिमा दोनों ही तीर्थ स्नान-दान के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, ऐसे में शनिश्चरी अमावस्या और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग अमावस्या के महत्व को दोगुना कर रहा है. आइए जानते हैं शनिश्चरी अमावस्या यानी मौनी अमावस्या का मुहूर्त और कथा.

शनिश्चरी अमावस्या का महत्व (Shanishchari Amavasya 2023 Significance)

पौराणिक कथा के अनुसार मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने से साधक को अमृत के गुण प्राप्त होते हैं. अमावस्या तिथि पितरों की शांति के लिए समर्पित है. ऐसे में शनिश्चरी अमावस्या के संयोग में तर्पण और पिंडदान करने से सात पीढ़ी के पूर्वज तप्त हो जाते हैं.

मौनी अमावस्या पर मौन रहकर व्रत, श्राद्ध कर्म और दान करने से दुख-दरिद्रता, कालसर्प, पितृदोष दूर होते हैं और शनिश्चरी अमावस्या के दिन इन कामों का पुण्य अधिक बढ़ जाता है साथ ही शनि के ढैय्या और साढ़ेसाती से मिल रही पीड़ा में कमी आती है.

मौनी अमावस्या का कथा (Mauni Amavasya Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार कांचीपुरी नगर में देवस्वामी नाम का एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था. दम्पत्ति के 7 पुत्र और एक पुत्री थी. देवस्वामी ने अपनी पुत्री के विवाह लिए ज्योतिष को उसकी कुंडली बताई. ज्योतिष ने कहा कि पुत्री की ग्रह दशा ठीक नहीं है, विवाह के बाद उसे विधवा का जीवन जीना पड़ेगा. पंडित की बात सुनकर माता-पिता चिंतित हो गए और ज्योतिष से इसका समाधान पूछा.

श्रीहरि की पूजा से पति को मिला जीवनदान

ज्योतिष ने बताया कि ग्रह दोष शांत करने के लिए सिंहलद्वीप की धोबिन सोमा को घर बुलाकर उनकी पूजा करे. ब्राह्मण देवस्वामी ने ऐसा ही किया. अतिथि सत्कार से धोबिन प्रसन्न हो गई और उसने पुत्री को अखंड सौभाग्य का वरदान दिया.

कालांतर में जब ब्राह्मण की पुत्री के पति की मृत्यु हुई तो वे धोबिन के वरदान से पुनः जीवित हो उठा. किन्तु जब धोबिन की पूजा करने का पुण्य क्षीण हो गया, तो पुनः उसके पति की मृत्यु हो गई. बेटी की दशा देखकर ब्राह्मण दंपत्ति मौनी अमावस्या के दिन ने पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा की. श्रीहरि दंपत्ति की उपासना से प्रसन्न हुए और कन्या के पति को जीवनदान दे दिया.

Chanakya Niti: तरक्की की राह में रोड़ा है व्यक्ति की 4 आदतें, इनसे दूर रहने वाले बनते हैं महान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
Aaj Ka Panchang 19 August 2026: आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज बुधवार गणेश जी की पूजा में बन रहे खास योग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Tulsidas Jayanti 2026: 500 साल बाद भी हर संकट का अचूक इलाज क्यों हैं तुलसीदास जी की चौपाइयां?
तुलसीदास जयंती 2026: संकट की घड़ी में क्यों जरूरी है मानस का पाठ? जानिए मन को शांत करने वाले 5 सूत्र

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget