एक्सप्लोरर

Govardhan Parvat: ऐसा पर्वत जिसकी परिक्रमा मात्र से मिल जाता है चारधाम का पुण्य

Govardhan Parvat: चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और लाखों श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. आप किसी कारण चारधाम यात्रा नहीं कर पा रहे तो गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर चारधाम यात्रा के समान पुण्य पा सकते हैं.

Mathura Govardhan Parvat Parikrama: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा पवित्र तीर्थ स्थलों में एक है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व भी है. चारधाम की यात्रा करने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती है और समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं. इस यात्रा से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी खुलता है. इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल 2025 से हो चुकी है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं. बता दें कि देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ (Badrinath) की यात्रा शामिल है.

चारधाम यात्रा नहीं कर सकते तो क्या करें

चारधाम की यात्रा जितनी पुण्यदायी होती है, उतनी कठिन भी होती है. इसलिए हर व्यक्ति यह यात्रा करने मे असमर्थ होता है. अगर आप भी किसी कारण चारधाम की यात्रा पर नहीं जा रहे तो मथुरा के गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा जरूर करें. कहते हैं तो जो लोग चारधाम की यात्रा किसी भी कारण से नहीं कर पाते, उन्हें भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) का स्मरण करते हुए गोवर्धन पर्वत की यात्रा जरूर करनी चाहिए. इस पर्वत की परिक्रमा से भी चारधाम यात्रा के समान ही पुण्यफल मिलता है. 

कैसे करें परिक्रमा

गोवर्धन पर्वत की यात्रा 21 किलोमीटर की है, जिसे पूरा करने में व्यक्ति को 7 से 8 घंटे का समय लग जाता है. इसलिए इस परिक्रमा को दो भागों में किया जाता है. छोटी परिक्रमा 3 कोस यानी 6 किलोमीटर की होती है और बड़ी परिक्रमा 4 कोस यानी लगभग 12 किलोमीटर की होती है. परिक्रमा शुरू करने से पहले मानसी गंगा में स्नान करना चाहिए और फिर परिक्रमा की शुरुआत करनी चाहिए. इस बार का ध्यान रखें कि परिक्रमा के दौरान गोवर्धन पर्वत आपके दाईं होना चाहिए. परिक्रमा के दौरान मार्ग में कई पवित्र स्थल से राधा कुंड, श्यामा कुंड, दान घाटी मंदिर, मुखारविंद, कुसुम सरोवर आदि मिलते हैं. मान्यता है कि, गोवर्धन पर्वत की दण्डवती परिक्रमा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

श्रीकृष्ण की लीलाओं में एक है गोवर्धन पर्वत

ब्रज में श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल से ही कई लीलाए दिखाईं, जिसमें गोवर्धन पर्वत से जुड़ी लीला भी एक है, जहां आपको श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन प्राप्त होंगे. श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ ऊंगली से गोवर्धन पर्तव को उठाकर इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा की थी.

ये भी पढ़ें: Gaya Ji: मोक्ष नगरी ‘गया जी’ कैसे बना पितरों के मोक्ष प्राप्ति का मार्ग, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget