एक्सप्लोरर

माता वैष्णो देवी, शारदीय नवरात्र के पहले दिन 47,346 भक्तों ने टेका मत्था, शत चंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय उत्सव

माता वैष्णो देवी, सीमा पार आयात-निर्यात होने वाले सामान पर सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स. इसका मुख्य उद्देश्य अवैध व्यापार रोकना, राजस्व जुटाना और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा करना है.

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी धाम में आध्यात्मिक उत्साह के साथ नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई. त्योहार के पहले ही दिन रिकॉर्ड 47,346 श्रद्धालुओं ने मां भगवती के पवित्र दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन किए.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

रविवार को मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों और पवित्र मंत्रोच्चार के बीच शत चंडी महायज्ञ शुरू हुआ. यह धार्मिक अनुष्ठान विश्व शांति, समृद्धि, सद्भाव और मानवता के कल्याण के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) द्वारा आयोजित किया जा रहा है. नौ दिनों तक चलने वाला यह महायज्ञ महानवमी के दिन पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा.

यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सचिन कुमार वैश्य, बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे.

दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रा को सुगम और समावेशी बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं:

  • निःशुल्क परिवहन: दिव्यांग भक्तों के लिए मुफ्त टट्टू और बैटरी कार सेवा उपलब्ध कराई गई है.
  • प्राथमिक दर्शन: गर्भगृह में सुलभ दर्शन के लिए प्राथमिकता दी जा रही है.
  • समर्पित हेल्प डेस्क: भक्तों की सहायता हेतु प्रमुख स्थानों पर विशेष सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं.

सुरक्षा, चिकित्सा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग से लेकर भवन तक कई बुनियादी व्यवस्थाएं की गई हैं:

  • स्वास्थ्य एवं आपात सेवा: प्रमुख स्थलों पर मेडिकल यूनिट्स और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को मुस्तैद किया गया है.
  • भीड़ नियंत्रण व पंजीकरण: रजिस्ट्रेशन, कतार प्रबंधन, ठहरने और ट्रांसपोर्ट के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
  • बुनियादी सुविधाएं: स्वच्छ पेयजल, लगातार सफाई व्यवस्था और सुरक्षा निगरानी को सुदृढ़ किया गया है.

देसी-विदेशी फूलों से सजा दरबार, गूंज रहीं प्रसिद्ध कलाकारों की भेंटें

पवित्र भवन, अटका और आसपास के पूरे क्षेत्र को देसी-विदेशी फलों, रंग-बिरंगे फूलों, भव्य स्वागत द्वारों और सजावटी पंडालों से सजाया गया है. रात के समय पूरे भवन परिसर को मनमोहक लाइटिंग से रोशन किया गया है.

इसके साथ ही, सुबह और शाम की अटका आरती के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विशेष भजन और भेंट प्रस्तुत की जा रही हैं, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय बना हुआ है.

सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने भवन और कटरा का दौरा कर श्रद्धालुओं से बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पहले दिन 47,346 तीर्थयात्रियों की उपस्थिति के साथ यात्रा सुगम और सुरक्षित तरीके से जारी है.

अमेठी का प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम: जहां महर्षि च्यवन ने की थी तपस्या, अमृत कुंड पर प्रकट हुई थीं मां कालिका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Kojagari Lakshmi Puja 2026: आज कोजागरी लक्ष्मी पूजा, जानें पूर्णिमा तिथि, पूजा का समय और सरल विधि
Kojagari Lakshmi Puja 2026: आज कोजागरी लक्ष्मी पूजा, जानें पूजा का समय, विधि और जागरण का महत्व
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा और सर्वार्थ सिद्धि का महासंयोग, जानें खीर रखने का सही समय और पूजा विधि
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा और सर्वार्थ सिद्धि का महासंयोग, जानें खीर रखने का सही समय और पूजा विधि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget