एक्सप्लोरर

Mars Transit 2021: सेनापति मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश हो चुका है, बन रहा है 'मंगल लक्ष्मी' योग

Mars Transit 2021: 5 दिसंबर को वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह का प्रवेश हो चुका है. मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति माना गया है. मंगल का यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा. जानते हैं महत्वपूर्ण बातें.

Mars Transit in Scorpio 2021: वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर 5 दिसंबर 2021 को हो रहा है. मंगल का परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मंगल को युद्ध, साहस, भूमि और तकनीक आदि का कारक माना गया है. मंगल का गोचर वृश्चिक राशि में होने से मेष से मीन राशि तक पर इसका प्रभाव देखा जाएगा. मंगल ग्रह से जुड़ी कुछ विशेष बातें आइए जानते हैं.

भगवान कर्तिकेय की पूजा से शांत होता है 'मंगल'
किसी की कुंडली में मंगल-राहु अगर साथ हैं तो यह अंगारक योग है. इसके चलते बड़ी दुर्घटनाएं या दुखदाई घटनाक्रम संभव है. लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सर्जरी या खून से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं. इस योग से इंसान के स्वभाव में क्रूरता और नकारात्मकता आती है. परिवारिक रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं. इसका उपाय मंगलवार व्रत है. इस दिन व्रत रखने के साथ शिव पुत्र कुमार कार्तिकेय की पूजा अत्यधिक लाभप्रद है. 

मंगल दोष का उपाय
दूसरा अशुभ योग मंगल दोष है. यह व्यक्तित्व और रिश्तों को नुकसान पहुंचाता है. आमतौर पर कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें स्थान में मंगल हो तो मंगल दोष योग बनता है. ऐसे योग में जन्मे लोग मांगलिक होते हैं. कुंडली की ऐसी स्थिति विवाह आदि में कठिनाई पैदा करती है. उपाय के लिए हनुमानजी को रोज वस्त्र चढ़ाने से राहत मिल सकती है. मंगल दोष पीड़ित को जमीन पर सोना होना चाहिए, इससे दोष निवारण शीघ्र होता है. 

'नीचस्थ मंगल' का उपाय
तीसरा अशुभ योग नीचस्थ मंगल. यह योग जिनकी कुंडली में बनता है, उनके लिए कई समस्याएं आती हैं. इसमें कर्क राशि में मंगल नीच यानी कमजोर रहता है. ऐसे लोगों में आत्मविश्वास और साहस की कमी होती है. यह योग खून में कमी का कारक बनता है, लेकिन कभी-कभी यह स्वास्थ्य क्षेत्र में अप्रत्याशित ऊंचाई तक भी पहुंचा सकता है. इसके उपाय के लिए तांबा पहनना, गुड़-काली मिर्च का उपयोग फायदेमंद है. 

मंगल लक्ष्मी योग
मंगल के कई शुभ योग भी हैं. मंगल भाग्य चमकाने वाला है तो लक्ष्मी योग धनवान बनाता है, जिसकी कुंडली में मंगल लक्ष्मी योग है, उन्हें नियमित तौर पर ध्यान करना चाहिए. मंगल से बनने वाले पंच महापुरुष योग को उच्चतम कहते हैं, जब मंगल मजबूत स्थिति के साथ मेष, वृश्चिक, मकर राशि में हो तो यह योग बनता है. इससे इंसान को राजा, भूस्वामी, सेनाध्यक्ष, या बड़े अधिकारी का पद मिलता है. ऐसे योग वाले व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:
Name Astrology Tips: इन 'अक्षर' से शुरू होता है जिन लोगों का नाम, नहीं मानते हैं हार, बिना मदद के  हासिल करते हैं जीवन में बड़ा मुकाम

जिन लोगों का नाम इन 'अक्षर' से शुरू होता है, वे करते हैं विदेश की सैर, बिजनेस में भी कमाते हैं खूब नाम


Mars Transit 2021: सेनापति मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश हो चुका है, बन रहा है 'मंगल लक्ष्मी' योग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget