एक्सप्लोरर

Marriage Horoscope 2022: नए साल पर बज सकती है इन राशि के जातकों के घर शहनाई, जानें कौन-सी राशियां हैं इसमें शामिल

Horoscope 2022: नए साल को लेकर हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है. नए साल को हर कोई नई उम्मीद और नए संकल्प के साथ देख रहा है. नौकरी की तालश करने वाले नए साल पर इस उम्मीद में हैं कि उन्हें नई नौकरी मिलेगी.

Horoscope New Year 2022: नए साल को लेकर हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है. नए साल को हर कोई नई उम्मीद और नए संकल्प के साथ देख रहा है. नौकरी की तालश करने वाले नए साल पर इस उम्मीद में हैं कि उन्हें नई नौकरी मिलेगी. वहीं, शादी का इंतजार कर रहे जातक नए साल पर खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार नया साल आने वाली 5 राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है. इन राशि के जातकों को अच्छा पार्टनर ही नहीं, बल्कि शुभ विवाह के अच्छे योग भी बन रहे हैं.  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो शादी के योग बनते हैं. तो आइए जानते हैं आने वाला साल किन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है. 

कर्क (Cancer)

जीवनसाथी के मामले में नए साल कर्क राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है. विवाह भाव से शनि गोचर करेगा, जो अप्रैल में अगले भाव में जाने से पहले प्रयास पर बल देगा. इसके बाद जुलाई माह से विवाह के योग बन रहे हैं. प्रेम विवाह करने के इच्छुक कर्क राशि के जातों के लिए ये साल लकी साबित होगा. 

सिंह (Leo)

ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए नए साल में विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं. साल की शुरुआत में ही सिंह राशि के जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति के दस्तक देने की संभावना है. अप्रैल माह में विवाह होने की पूरी संभावना है. वहीं, जिन लोगों के जीवन में पहले से ही कोई है उनके लिए भी ये साल और भी खास रहने वाला है. 

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए नए साल अनुकूल परिणाम लेकर आएगा. नए  साल में कुछ ग्रहों का गोचर होने वाला है. अप्रैल माह से जीवनसाथी की तलाश खत्म होने जाएगी. साल 2022 में इस राशि के जातकों की शादी के प्रबल योग बन रहे हैं.

वृश्चिक (Scorpio)

विवाह वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के घर भी शहनाई बजने वाली हैं. उनके लिए यह साल काफी सुखद रहने वाला है. शनि और बृहस्पति दोनों ही वृश्चिक राशि पर दृष्टि डालेंगे, जिसके प्रभाव से इन राशि के जातकों के जीवन में नया रिश्ता बन सकता है. ये रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला और स्थिर साबित होगा.

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों की कुंडली में अप्रैल के बाद बृहस्पति राशि में गोचर करेगा. इस राशि के जातकों के लिए शादी का बहुत ही अच्छा योग बन रहा है. लंबे समय से जीवनसाथी की तलाश कर रहे जातकों को इस वर्ष साथी मिल जाएगा. इस साल की पहली तिमाही के बाद जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Vastu Tips: जीवन में इन वास्तु टिप्स को जानना है जरूरी, गलत तरीके से रखी गई इन चीजों से हो सकता है नुकसान

Pradosh Vrat 2021: कब है भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत, प्रदोष काल में की जाती है भगवान शिव की पूजा, जानें रहस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget