एक्सप्लोरर

Margashirsha Month 2022: मार्गशीर्ष महीना आज से हो रहा है शुरू, हिंदू कैलेंडर का नौंवा महीना क्यों हैं खास, जानें

Margashirsha Month 2022: मार्गशीर्ष माह 9 नवंबर 2022 से शुरुआत हो जाएगी. जानते हैं मार्गशीर्ष माह का महत्व, कैसे पड़ा इस माह का नाम मार्गशीर्ष.

Margashirsha Month: 8 नवंबर 2022 को कार्तिक माह का आखिरी दिन है, इसके बाद मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो जाएगी. ये साल का नौंवा महीना होता है. इसे अगहन माह भी कहते हैं. मार्गशीर्ष का महीना श्रीकृष्ण की उपासना के लिए उत्तम फलदायी है.

मांगलिक कार्य जैसे विवाह के लिए मार्गशीर्ष महीना बेहद शुभ होता है. इस माह का श्रीराम से खास संबंध है. आइए जानते हैं मार्गशीर्ष माह का महत्व, कैसे पड़ा इस माह का नाम मार्गशीर्ष.

मार्गशीर्ष माह 2022 डेट (Margashirsha Month 2022 Date)

मार्गशीर्ष माह 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक चलेगा इसके बाद पौष माह की शुरुआत हो जाएगी. इस माह में काल भैरव जयंती, उत्पन्ना एकादशी सहित कई बड़े व्रत- त्योहार आएंगे.

कैसे पड़ा इस माह का नाम मार्गशीर्ष ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह की पूर्णिमा जिस खास नक्षत्र में होती है. उस महीने को उसी नाम से जाना जाता है जैसे कृतिका नक्षत्र से कार्तिक महीना बना है. उसी प्रकार अगहन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है. इसलिए इस माह का नाम मृगशिरा से ही मार्गशीर्ष रखा गया.इसे भगवान श्रीकष्ण का महीना भी कहा जाता है.

मार्गशीर्ष माह महत्व (Margashirsha Month Significance)

  • बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम्। मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकर - अर्थात मैं सामों में बृहत्साम, छन्दों में गायत्री, मासों में मार्गशीर्ष और ऋतुओं में वसन्त ऋतु मैं हूँ. इस श्लोक के माध्यम से श्रीकृष्ण ने स्वंय को मार्गशीर्ष महीना बताया है.
  • श्रीकृष्ण और श्रीराम की भक्ति के लिए ये माह बहुत शुभ माना गया है. इसी माह में मर्यादा पुरुषोत्तम राम और माता सीता का विवाह हुआ था.
  • अगहन (मार्गशीर्ष) में शंख की पूजा का खास महत्व होता है. मान्यता है कि इस माह में शंख की पूजा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और साधक पर धन की वर्षा होती है.
  • इस माह में कान्हा को तुलसी, मोरपंख आदि अर्पित करने से दोष समाप्त होते हैं. गंगा स्नान से रोग, दुख, दरिद्रता का नाश होता है.

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण आज, जानें आपके शहर में चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget