एक्सप्लोरर

Mangalwar Puja: मंगलवार व्रत में ये 1 काम करना न भूलें, वरना नहीं मिलेगा हनुमान जी की पूजा का फल

Mangalwar Vrat: हनुमान जी की पूजा और व्रत के प्रताप से साधक को धन, संपत्ति, संतान और हर कार्य में सफलता मिलती है लेकिन मंगलवार को व्रत करने वाले कथा का श्रवण जरुर करें, इसके बिना पूजा-व्रत अधूरा है.

Hanuman Ji Puja: पुराणों में हनुमानजी को सकलगुणनिधान भी कहा गया है यानि वह परामक्रम, बल, बुद्धि के देवता माने गए है.बजरंगबली को मंगलवार का दिन समर्पित है. कहते हैं मंगलवार का व्रत करने से अमंगल का नाश होता है. हनुमान जी स्वंय हर संकट से साधक की रक्षा करते हैं.

सुख, धन, संपत्ति, संतान, सफलता और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए मंगलवार का व्रत बेहद शुभ माना गया है. मंगलवार व्रत कथा के बिना अधूरा माना जाता है. आइए जानते हैं मंगलवार व्रत की कथा.

मंगलवार व्रत कथा (Mangalwar Vrat Katha)

पौराणिक कथा के अनुसार किसी नगर में एक ब्राह्मण दंपत्ति के पास समस्त सुख-सविधाएं थी लेकिन निसंतान होने के चलते लेकिन वह हमेशा परेशान रहते थे. दंपत्ति बजरंगबली के परम भक्ति थे. हर मंगलवार को जहां ब्राह्मण वन जाकर हनुमानजी की पूजा करता था तो वहीं ब्राह्मणी घर में मंगलवार का व्रत करती थी. अंजनी पुत्र को भोग लगाने के बाद ही वह ब्राह्मणी भोजन किया करती थी. एक बार व्रत के दिन ब्राह्मणी भोग नहीं बना पाई, तो उसने संकल्प कि वह 6 दिन भूखे रहेगी और वह अगले मंगलवार को हनुमानजी को भोग लगाकर ही भोजन करेगी. अगले मंगलवार के दिन व्रत के दौरान वह मूर्छित हो गई.

हनुमान जी की कृपा से हुई संतान प्राप्ति

ब्राह्मणी की भक्ति देखकर हनुमान जी बहुत प्रसन्न हुए और आशीर्वाद के रूप में एक संतान दी. उसने बालक का नाम मंगल रखा. कुछ समय बाद जब ब्राह्मण घर आया तो घर में संतान देखकर उसे आश्चर्य हुआ. ब्राह्मणी ने पति को सारी बात बताई लेकिन ब्राह्मण को अपनी पत्नी की इस बात पर विश्वास नहीं हुआ. ब्राह्मण ने  एक दिन मौका देखकर उस बच्चे को कुएं में गिरा दिया, उस वक्त ब्राह्मणी घर पर नहीं थी.

जब बजरंगबली ने दिखाया चमत्कार

जब ब्राह्मणी घर वापस आई तो उसने पति से मंगल के बारे  में पूछा, तभी पीछे से एक बच्चे की आवाज आई, दोनों ने मुड़कर देखा तो वह कोई और नहीं मंगल था. ब्राह्मण बच्चे को देखकर चौंक गया. रात को हनुमानजी ने ब्राह्मण को सपने में दर्शन दिए और बताया कि यह संतान उसकी ही है. सत्य जानकर ब्राह्मण बहुत खुश हुआ और मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा, व्रत पूरा निष्ठा के साथ करने लगा. मान्यता है कि जो लोग मंगलवार का व्रत करते हैं उनके समस्त पाप कट जाते हैं और सारी इच्छाएं पूरी होती है.

Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी पर बनेंगे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 19-25 July 2026: इन 7 दिनों में वृषभ सहित 6 राशियों के तरक्की के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
इन 7 दिनों में वृषभ सहित 6 राशियों के तरक्की के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में मां कुष्मांडा की पूजा क्यों मानी जाती है विशेष? जानें महिमा, मंत्र और पूजन का महत्व
Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में मां कुष्मांडा की पूजा क्यों मानी जाती है विशेष? जानें महिमा, मंत्र और पूजन का महत्व
'फ्रिज में शिवलिंग' पर विज्ञान क्या कहता है और धर्म क्या सिखाता है?
फ्रिज में शिवलिंग? जानें विज्ञान और धर्म के एंगल से चौंकाने वाले फेक्ट

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget