एक्सप्लोरर

Malmas 2023: आज से शुरू हो गया है मलमास, इन 10 कामों से बना लें दूरी

Malmas 2023: आज 18 जुलाई 2023 से मलमास या अधिकमास की शुरुआत हो चुकी है. पंचांग के अनुसार, मलमास 12 माह में अतिरिक्त महीना होता है, जो तीन साल के बाद आता है. इस दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं.

Malmas 2023: आज मंगलवार 18 जुलाई 2023 से मलमास की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी समाप्ति 16 अगस्त 2023 को होगी. मलमास को पुरुषोत्तम मास या अधिकमास भी कहते हैं. इस साल मलमास सावन के महीने में लगा है, जिससे सावन की अवधि 59 दिनों तक मान्य होगी.

मलमास लगते ही शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. लेकिन इस समय धर्म-कर्म से जुड़े काम किए जा सकते हैं. यह महीना भगवान विष्णु की उपासना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. साथ ही कुछ ऐसे भी काम होते हैं, जिन्हें मलमास लगते ही करना बंद कर देना चाहिए. क्योंकि मलमास में ये काम करने से घर की सुख-शांति भंग होती है. जानते हैं मलमास के दौरान किन कामों को नहीं करना चाहिए.

मलमास के दौरान इन 10 कामों का करें त्याग

  • इन चीजों का न करें सेवन: मलमास लगते ही शहद, चौलाई, राई, प्याज, लहसुन, उड़द,  गोभी, गाजर, मूली, दाल और नागरमोथा आदि जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि इन चीजों का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. बल्कि इससे आपके पुण्य कर्म भी समाप्त हो जाते हैं.
  • बुरे विचारों से रहें दूर: मलमास में बुरे काम और बुरे विचारों से दूर रहें. मन में किसी के लिए भी बुरे विचार न लाएं. जितना हो सके इस समय अधिक से अधिक भगवान का स्मरण करें.
  • ये शुभ-मांगलिक कार्य न करें: हिंदू धर्म में मलमास को महत्वपूर्ण माना गया है. लेकिन शुभ मांगलिक कार्यों के लिए यह समय अनुकूल नहीं होता है. मलमास के दौरान  मुंडन, विवाह, गृहप्रवेश, नया घर खरीदना, नामकरण आदि जैसे काम वर्जित माने जाते हैं.
  • तुलसी से जुड़ी ये गलतियां न करें: मलमास का महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है और तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय है. तुलसी के बिना विष्णु जी की पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए मलमास में तुलसी से जुड़ी कोई भी गलतियां न करें.
  • ऐसे भोजन का करें त्याग: मलमास को पूजा-पाठ और व्रत-उपवास के लिए बहुत ही खास माना जाता है. इसलिए इस महीने तामिसक भोजन का त्याग करना चाहिए. मलमास में लहसुन, प्याज, मांस, मछली, शराब जैसी चीजों का सेवन न करें.
  • नया काम शुरू न करें: मलमास का समय शुभ काम के लिए उचित नहीं माना जाता है. इसलिए इस समय कोई भी नया काम या नया कारोबार शुरू नहीं करें. इससे हानि हो सकती है. वहीं मलमास में कोई बड़ा निवेश करने से भी बचें.
  • देर तक न सोएं: मलमास में सुबह देर तक न सोएं. बल्कि सुबह जल्दी उठकर स्नानादि के बाद पहले पूजा-पाठ करें. वहीं मलमास के दौरान बिस्तर के बजाय भूमि पर सोना चाहिए.
  • इन चीजों का करें दान: मलमास में दान करना बहुत अच्छा माना गया है. इससे ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है. इस समय आप अन्न, केला, पीले वस्त्र, किताब, नारियल और दीपदान कर सकते हैं.
  • व्रत की शुरुआत न करें: मलमास में आप पूजा-पाठ और व्रत आदि कर सकते हैं. लेकिन इस समय किसी नए व्रत की शुरुआत नहीं करनी चाहिए और न ही किसी व्रत का उद्यापन करें. लेकिन आप जो व्रत पहने से कर  रहें है उसे कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Malmaas 2023 Date: मलमास क्या होता है? साल 2023 में कब से कब तक रहेगा मलमास, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth 2026 Live: चूड़ी-बिंदी से लेकर पकवानों की खुशबू तक, घरों में शुरू हुई शाम के पूजन की तैयारी
Karwa Chauth 2026 Live: चूड़ी-बिंदी से लेकर पकवानों की खुशबू तक, घरों में शुरू हुई शाम के पूजन की तैयारी
Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Karwa Chauth 2026 Messages: दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं
दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget