एक्सप्लोरर

जानिए मकर संक्रांति पर्व से जुड़ी हर खास बात, सूर्य करते हैं मकर राशि में प्रवेश

मकर संक्रांति हिन्दू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इस दिन सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करता है. लोग सुबह सवेरे स्नान और पूजा पाठ करने के बाद दान करते हैं.

मकर संक्रांति हिन्दू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इस दिन सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करता है. लोग सुबह सवेरे स्नान और पूजा पाठ करने के बाद दान करते हैं. ये एक पुराना त्यौहार है और सैकडों सालों से सनातन धर्म का हिस्सा रहा है. इस दिन देश के कई इलाकों में पतंगबाजी होती है और लोग धूमधाम से साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाते हैं. इस दिन तिल, गुड़, गजक और मूंगफली आदि बांटे जाते हैं और चाव से खाए भी जाते हैं.

कुछ इलाकों में इस त्यौहार को खिचड़ी कहा जाता है तो दक्षिण भारत में इस त्यौहार को पोंगल के रूप में मनाते हैं. नई फसल आने की खुशी भी इस त्यौहार का मजा दोगुना कर देती है. वैसे ये पुराने त्यौहार मुख्य तौर पर किसानों के त्यौहार होते हैं, आम जनता के त्यौहार होते हैं. जहां मकर संक्रांति अपने ज्योतिषीय महत्व के कारण महत्वपूर्ण है वहीं समाज को जोड़ने में भी इसकी बड़ी भूमिका है.

लोहड़ी 2020: जानिए लोहड़ी से जुड़ी हर खास बात और दुल्ला भट्टी की कहानी

आपको बता दें कि मकर संक्रांति के दौरान सूर्य, धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण होता है. ऐसा भी माना जाता है कि आज से मौसम थोड़ा गर्म होने लगता है और ये सूचक है कि अब बसंत बस आने ही वाला है. इस दिन गंगा स्नान का भी बड़ा महत्व है और देश भर के श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने के लिए दूर दूर से आते हैं.

जर्मनी में मिले दूसरे विश्वयुद्ध के बम, शहर से 14 हजार लोगों को हटाना पड़ा

कहा तो ये भी जाता है कि इस दिन खुद देवता धरती पर गंगा स्नान के लिए आते हैं. इस दिन लोग दान भी करते हैं. इसके दो कारण हैं. पहला कारण सामाजिक समरसता का है. समाज के सभी वर्गों के लोग मिल कर ये त्यौहार मनाते हैं. दूसरा कारण है गरीबों की मदद करना. समाज के ऐसे लोग जो धन अभाव के कारण त्यौहार नहीं मना पाते, ऐसे लोगों की भी मदद हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से सामाजिक पहचान में उछाल, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में नए अनुबंध, एथलीट्स जीतेंगे मेडल
आज का कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से सामाजिक पहचान में उछाल, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में नए अनुबंध, एथलीट्स जीतेंगे मेडल
आज का मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से पिता से अनबन की आशंका, टैक्स कार्यों को न छोड़ें अधूरा, स्पोर्ट्स पर्सन को बड़ी लीग का ऑफर
आज का मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से पिता से अनबन की आशंका, टैक्स कार्यों को न छोड़ें अधूरा, स्पोर्ट्स पर्सन को बड़ी लीग का ऑफर
आज का वृश्चिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से कानूनी मामलों में सतर्कता, वीक स्टार्टिंग में सरकारी नोटिस की चुनौती
आज का वृश्चिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से कानूनी मामलों में सतर्कता, वीक स्टार्टिंग में सरकारी नोटिस की चुनौती

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget