एक्सप्लोरर

Mahima Shani dev Ki: शनि देव से द्वेष में आकर इंद्र ने ली अखंड प्रतिज्ञा, महादेव भी रोक न सके, जाने क्या हुआ

Mahima Shani dev Ki: शनिदेव की मां के अपहरण के दोषी इंद्र से न सिर्फ देवराज पद बल्कि सिंहासन भी छीन लिया गया. इसका बदला लेने को उन्होंने ऐसी प्रतिज्ञा ले डाली, जिसे महादेव भी नहीं रोक सकें, पढ़ें कथा.

Mahima Shani dev Ki: कर्मफलदाता शनिदेव को अपने अधीन करने के लिए आतुर इंद्र देव की हर चाल नाकाम रही थी. यहां तक कि माता संध्या का अपहरण कराने के लिए दोषी करार दिए जाने के बाद उनका देवराज का पद और इंद्रलोक का सिंहासन भी छिन गया. अपनी दुगर्ति के लिए शनि को जिम्मेदार मानते हुए इंद्र ने एक अखंड प्रतिज्ञा कर डाली. इंद्र ने गुरु बृहस्पति की मौजूदगी में शनि के जीवन में  दुखों का अम्बार लगाकर उन्हें अपने आगे झुका देने की सौगंध ले डाली. यह सुनकर गुरु बृहस्पति ने इंद्र को समझाने का प्रयास किया कि शनि से शत्रुता कहीं खुद इंद्र का ही सर्वनाश न कर दे, यह सुनकर बौखलाए इंद्र ने गुरु बृहस्पति से भी अभद्रता कर दी. इंद्र ने उन्हें सूर्यलोक की सभा में देवराज का पक्ष नहीं लेने का दोषी बताते हुए तत्काल वहां से चले जाने को कहा. यह सुनकर देवगुरु वहां से चले गए.

जंगल में शनि को बताई संध्या की सच्चाई
एक दिन माता संध्या के साथ जंगल में लौटे शनिदेव के पीछे इंद्र भी वहां पहुंच गए. मगर अपनी पुरानी यादों पर बात करते हुए शनि ने संध्या से कुछ सवाल किए तो वह सकपका गईं, ऐसे में एक बार फिर भगवान विश्वकर्मा वहां आए और बहाने से संध्या को लेकर सूर्यलोक लौट आए. विश्वकर्मा ने संध्या को समझाने का प्रयास किया कि शनिदेव की माता छाया के लुप्त होने के बाद अब संध्या का शनि के साथ हमेशा रहना ठीक नहीं, अन्यथा किसी दिन शनि को सच पता चला कि उनकी मां संध्या नहीं बल्कि छाया थीं तो सृष्टि में प्रलय आ जाएगा. मगर संध्या ने यह करने से इनकार कर दिया.

महादेव ने विश्वकर्मा को सौंपी जिम्मेदारी
शनिदेव की माता छाया के लुप्त होने और संध्या का सच खुलने के बाद शनिदेव के आक्रोश से सृष्टि को बचाने के लिए महादेव भी चिंतित हो उठे. उन्होंने इंद्र को चेतावनी देते हुए भगवान विश्वकर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी की कि किसी भी रूप में शनिदेव को यह ज्ञात न होने पाए कि वह संध्या के बजाय छाया पुत्र थे, अन्यथा उनके आक्रोश और प्रकोप से सृष्टि में जो तांडव आएगा, उसका स्वयं महादेव भी अनुमान नहीं लगा सकेंगे. मगर इंद्र के कुचक्रों और संध्या के लोभ के चलते यह सज जल्द ही शनिदेव के सामने आ गया, जिसने शनिदेव को पूरी तरह बदल डाला.

इन्हें पढ़ें

Diwali 2021:दिवाली पर माता लक्ष्मी की खड़ी मूर्ति कर सकती है नुकसान, जानिए मूर्ति स्थापना का सही विधान

Chandra Grahan : जानिए क्यों लगता है ग्रहण, चंद्रमा-सूर्य पड़ जाते हैं मद्धिम, 19 को चंद्र ग्रहण पर क्या सावधानी बरतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
Sawan Kalashtami 2026: सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
सावन की कालाष्टमी क्यों है खास, भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अवसर न छोड़े, नोट करें डेट
Rashifal 5 August 2026: बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
बुध का कर्क में गोचर, इन 5 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
संजय दत्त के पूर्वजों ने कर्बला में दी थी कुर्बानी? जानिए ‘हुसैनी ब्राह्मण’ परिवार की कहानी
क्या संजय दत्त का परिवार है ‘हुसैनी ब्राह्मण’? जानिए कर्बला से जुड़ी अनोखी कहानी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget