एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2023 Samagri: महाशिवरात्रि पर शिव जी की पूजा में जरुर शामिल करें ये चीजें, नोट करें संपूर्ण पूजन सामग्री

Mahashivratri 2023 Samagri list: 18 फरवरी 2023 को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाहोत्सव मनाया जाएगा. शिवरात्रि की पूजा में कुछ चीजे छूट न जाए, इसके लिए आज ही समस्त सामग्री इक्ट्‌ठा कर लें.

Mahashivratri 2023 Samagri list: 18 फरवरी 2023 को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाहोत्सव मनाया जाएगा. ऐसा कहा जाता है कि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले शंकर धरती पर सभी शिवलिंग में विराजमान रहते हैं. शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही ज्योतिर्लिंग का प्राक्ट्य हुआ था.

वैसे तो महादेव बहुत ही भोले हैं, सच्ची श्रद्धा से मात्र एक लौटा जल ही शिवलिंग पर चढ़ाने से वह प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष सामग्री से महादेव की पूजा करने पर अलग-अलग फल की प्राप्ति होती है. शिवरात्रि की पूजा में कुछ चीजे छूट न जाए, इसके लिए आज ही समस्त सामग्री इक्ट्‌ठा कर लें.

महाशिवरात्रि 2023 पूजन सामग्री (Shivratri Puja Samagri Items)

  • कुश का आसन
  • शिवलिंग
  • गंगाजल
  • आंक के फूल, गुलाब पुष्प
  • पंचामृत (घी, गाय का कच्चा दूध, दही, शहद, शक्कर)
  • पंच मेवा, पांच मौसमी फल, पांच प्रकार की मिठाई
  • शिवा मुठ्‌ठी (गेहूं, काला तिल, अरहर दाल, अक्षत, मूंग)
  • पान के पत्ते, लौंग, इलायची, सुपारी
  • भांग, भस्म, केसर, रुद्राक्ष, मौली
  • बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र
  • सफेद चंदन, गन्ने का रस, हलवा
  • अबीर, गुलाल, भोडल, कपूर, इत्र
  • मां पार्वती के लिए सुहाग सामग्री
  • महाशिवरात्रि व्रत कथा पुस्तक
  • दान - कंबल, दक्षिणा, वस्त्र, अन्न

मनोकामना पूर्ति के लिए शिव को चढ़ाएं ये चीज (Mahashivratri Upay)

  1. भांग - भांग शिव जी प्रिय पदार्थ है. भांग शीतलता प्रदान करता है. धार्मिक कथा के अनुसार जब शिव जी ने हलाहल विष पी लिया था तब उनकी व्याकुलता मिटाने के लिए उन्हें भांग औषधी के रूप में खिलाई गई थी. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिव को भांग चढ़ाने से गंभीर रोग भी खत्म हो जाता है. इसके लिए भांग के पत्ते को पीसकर दूध में मिलाएं और उससे महादेव का अभिषेक करें.
  2. गेहूं - संतान प्राप्ति के लिए भोलेनाथ को एक मुठ्‌ठी गेहूं अर्पित करें और फिर निसंतान दंपत्ति शिव चालीसा का पाठ करें. कहते हैं इससे घर में जल्द किलकारी गूंजती है.
  3. मदार के फूल - मदार का पुष्प व्यक्ति को सांसारिक बंधनों से मुक्ति दिलाता है. शिवजी को मदार पुष्प अर्पित करें. इससे जन्म और मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है.
  4. अक्षत - आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को एक मुठ्‌ठी चावल (बिना टूटे अक्षत) अर्पित करें. मान्यता है कि धन संपत्ति की प्राप्ति के लिए ये उपाय अत्यंत लाभकारी है.
  5. गन्ने का रस - जीवन में ग्रहों के अशुभ प्रभाव से कष्ट झेल रहे हैं या तरक्की प्रभावित हो रही है तो महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें. इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
  6. घी - विवाह में विलंब हो रहा है, मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा पूर्ति के लिए घी से शिवलिंग का अभिषेक करें.

महाशिवरात्रि 2023 पूजा मुहूर्त

18 फरवरी को महाशिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त रात में 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक है. इसके आलावा आप सूर्योदय काल से पूरे दिन महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं.

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर बरसने जा रही है इन 4 राशि के लोगों पर शिव की कृपा, अधूरे काम पूरे होंगे, आएगा धन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन सोमवार और मंगला गौरी व्रत की तिथियां जारी, देखें कब है पहला व्रत
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, नोट कर लें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां
Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget